ममता कुलकर्णी (फाइल फोटो)
हाल ही में 25 साल बाद भारत लौटीं बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी महाकुंभ में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर बताया कि वह राजसी स्नान में शामिल होंगी और गंगा में डुबकी लगाएंगी.
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली अभिनेत्री ममता ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें वह राजसी स्नान और महाकुंभ के बारे में बात करती नजर आईं.
क्लिप में अभिनेत्री कहती नजर आईं, “नमस्ते दोस्तों, शुभ प्रभात, मैं कल दुबई वापस जा रही हूं और जनवरी में मैं कुंभ मेले में शामिल होने के लिए आऊंगी. मैं इलाहाबाद में शाही स्नान करने और डुबकी लगाने के लिए वापस आऊंगी. तब तक आप सभी अपना ख्याल रखिए. मैं अपने सभी प्रशंसकों की आभारी हूं जिन्होंने मुझे ढेरों प्यार दिया और मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.”
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर ममता ने भारत आने की जानकारी दी थी. क्लिप में कुलकर्णी कहती नजर आई थीं, “हेलो दोस्तों, मैं ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत ‘आमची मुंबई’ लौटी हूं. यहां आकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो गईं. फ्लाइट के उतरने से पहले मैं बहुत उत्साहित थी और अपने इधर-उधर देख रही थी.”
उन्होंने सालों बाद भारत लौटने के अपने अनुभव के बारे में बताया, ” मैंने अपने देश को करीब 25 साल बाद ऊपर से देखा. यह देखकर मैं भावुक हो गई थी. मेरी आंखों में आंसू आ गए थे. मैंने जब मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बाहर कदम रखा तो मैं बेहद खुश और उत्सुक थी.“
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Diwali Timings: दिवाली के मौके पर दिल्ली मेट्रो का टाइमटेबल बदल गया है.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…
धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…
धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…
Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…