EPFO
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बुधवार को नियोक्ताओं को उच्चतर वेतन पर पेंशन के लिए पेंडिंग 3.1 लाख से अधिक एप्लीकेशन के संबंध में वेतन डिटेल्स अपलोड करने के लिए 31 जनवरी, 2025 तक का समय दिया है.
नियोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे 15 जनवरी, 2025 तक EPFO द्वारा स्पष्टीकरण मांगे गए 4.66 लाख केस में जवाब दें या जानकारी अपडेट करें.
EPFO ने कहा कि अंतिम अवसर इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि कई एक्सटेंशन के बावजूद यह देखा गया है कि विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के वैलिडेशन के लिए 3.1 लाख से अधिक एप्लीकेशन अभी भी नियोक्ताओं के पास पेंडिंग हैं.
नियोक्ताओं और नियोक्ता संघों से भी कई रिप्रेजेंटेशन प्राप्त हुए हैं, जिनमें आवेदक पेंशनभोगियों/सदस्यों की वेतन डिटेल्स अपलोड करने की समय अवधि को और बढ़ाने का अनुरोध किया गया है.
EPFO ने कहा, “नियोक्ताओं और संघों से प्राप्त रिप्रेजेंटेशन के मद्देनजर नियोक्ताओं को वेतन डिटेल्स आदि ऑनलाइन जमा करने के लिए 30.09.2023 तक, फिर 31.12.2023 तक और उसके बाद 31.05.2024 तक कई अवसर दिए गए थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि नियोक्ता आवेदनों पर कार्रवाई करने में सक्षम हैं. ”
EPFO द्वारा उच्च वेतन पर पेंशन के लिए विकल्पों/संयुक्त विकल्पों के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन जमा करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई थी.
यह सुविधा 4 अप्रैल, 2022 के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों के लिए थी.
यह सुविधा 26 फरवरी, 2023 को शुरू की गई थी और केवल 3 मई, 2023 तक उपलब्ध रहनी थी.
हालांकि, कर्मचारियों के रिप्रेजेंटेशन पर विचार करते हुए, पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों को आवेदन दाखिल करने के लिए चार महीने का समय प्रदान करने के लिए समय सीमा को 26 जून, 2023 तक बढ़ा दिया गया था.
पात्र पेंशनभोगियों/सदस्यों को होने वाली किसी भी कठिनाई को दूर करने के लिए 15 दिनों का अंतिम अवसर दिया गया.
बयान में कहा गया है, “इसके अनुसार, कर्मचारियों द्वारा विकल्प/संयुक्त विकल्प के वेरिफिकेशन के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11.07.2023 तक बढ़ा दी गई और 11.07.2023 तक पेंशनभोगियों/सदस्यों से विकल्प/संयुक्त विकल्प के वेरिफिकेशन के लिए कुल 17.49 लाख एप्लीकेशन प्राप्त हुए. ”
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…