मनोरंजन

ऑस्कर 2025 की दौड़ से बाहर हुई ‘Laapataa Ladies’, अंतिम 15 में हिंदी फिल्म ‘संतोष’ शामिल

किरण राव द्वारा निर्देशित भारत की आधिकारिक प्रविष्टि ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई. 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में आधिकारिक प्रविष्टि पाने वाली फिल्म अंतिम 15 फिल्मों में भी जगह नहीं बना सकी. अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने फिल्म के बाहर होने की घोषणा की.

फिल्म संतोष से अब भी उम्मीदें

अंतिम 15 फिल्मों की सूची में ब्रिटिश-भारतीय फिल्म निर्माता संध्या सूरी की फिल्म ‘संतोष’ भी शामिल है. अंतिम 15 में जगह बनाने वाली संध्या सूरी की फिल्म ‘संतोष’ ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करेगी.

इन फिल्मों ने अंतिम 15 में बनाई जगह

अंतिम 15 में जगह बनाने वाली फिल्मों में ‘आई एम स्टिल हियर’ (ब्राजील), ‘यूनिवर्सल लैंग्वेज’ (कनाडा), ‘एमिलिया पेरेज’, ‘द गर्ल विद द नीडल’ (डेनमार्क) ‘वेव्स’ (चेक गणराज्य), ‘द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग’ (जर्मनी) ‘टच’ (आइसलैंड), ‘नीकैप’ (आयरलैंड), ‘वर्मिग्लियो’ (इटली), ‘फ्लो’ (लातविया), ‘आर्मंड’ (नॉर्वे), ‘फ्रॉम ग्राउंड जीरो’ (फिलिस्तीन), ‘डाहोमी’ (सेनेगल) और ‘हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइस’ (थाईलैंड) शामिल है.

17 जनवरी को होगा ऑस्कर का ऐलान

ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान 17 जनवरी को किया जाएगा. 2 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी होगी. ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि पाने वाली ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने सराहा था. जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, लापता लेडीज (लॉस्ट लेडीज) को किरण राव ने निर्देशित किया है. फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है.

यह भी पढ़ें- Red Sea International Film Festival: अरब देशों में इस्लामिक आतंकवाद का सिनेमाई प्रतिरोध करतीं फिल्में

आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म की स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी ने तैयार की. जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए. ‘लापता लेडिज’ से पहले भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए 3 फिल्में ‘मदर (1957) इंडिया’, ‘सलाम बॉम्बे’ (1988) और ‘लगान’ (2001) को नामांकित किया जा चुका है, लेकिन किसी को ऑस्कर नहीं मिल सका.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

5 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

5 hours ago