मनोरंजन

विदेशी रैपर टॉमी जेनेसिस के वीडियो पर बवाल, देवी काली जैसा लुक और धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल से मचा हंगामा

Tommy Genesis Controversial Video: विदेशी रैपर टॉमी जेनेसिस का नया म्यूजिक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

इस वीडियो में वह सोने की बिकिनी, नीले रंग की बॉडी पेंट और माथे पर बिंदी के साथ दिखाई दीं.

उनके लुक को देखकर लोगों ने इसे देवी काली से प्रेरित बताया. वहीं वीडियो में एक क्रॉस को चाटने वाला सीन और हाथ जोड़कर नमस्ते करने जैसे दृश्य भी शामिल हैं, जिससे कई लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है.

सिंगर का लुक इंटरनेट पर तेजी से फैल गया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी विरोध देखने को मिल रहा है.

धार्मिक प्रतीकों के गलत इस्तेमाल पर लोगों की नाराजगी

इस वीडियो में जिन प्रतीकों और कपड़ों का इस्तेमाल हुआ है, उसे लेकर कई लोगों का मानना है कि यह सीधे-सीधे दो धर्मों के अपमान की तरह है.

देवी काली जैसे लुक और ईसाई धर्म के पवित्र चिन्हों का इस्तोमाल काफी अशोभनीय ढंग से किया गया है.

लोगों ने इसे एक सोची-समझी साजिश का नाम दे दिया है, जिससे इसकी तरफ ध्यान खींचा जा सके और ये म्यूजिक वीडियो वायरल हो जाए.

कई दर्शकों ने तो इसे ऑनलाइन रिपोर्ट भी किया और वीडियो हटाने की मांग भी की.

ये भी पढ़ें- ‘प्रेम रोग’ से ‘द लास्ट कलर’ तक, सिनेमा ने पर्दे पर उतारी ‘सिंगल वूमेन’ की सशक्त कहानी

भारतीय रैपर रफ्तार का तीखा रिएक्शन

इस पूरे मामले में भारत के मशहूर रैपर रफ्तार ने भी नाराजगी जताई है. रफ्तार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करते हुए कहा कि यह उनके धर्म का अपमान है और उन्होंने वीडियो को यूट्यूब पर रिपोर्ट भी किया है.

साथ ही रफ्तार ने अपने फॉलोअर्स से भी अपील की कि वे भी इस तरह की सामग्री के खिलाफ आवाज उठाएं. रैपर की कहना है कि धर्म के प्रतीकों के साथ इस तरह का व्यवहार कतई स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.

यूजर्स ने कमेंट्स में दिखाया विरोध

रफ्तार के इंस्टाग्राम स्टोरी देखने के बाद लोग लगातार टॉमी जेनेसिस के अकाउंट पर जाकर विरोध जता रहे हैं. लोग मांग कर रहे कि इस सिंगर इस वीडियो को जल्द से ज्लद डिलीट करे.

एक यूजर ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा- “एक बहुत ही मूर्खतापूर्ण वीडियो और इसे सही ठहराने के लिए एक बहुत ही मूर्खतापूर्ण कहानी. यह किसी भी तरह से जड़ों या आपकी दृष्टि का प्रतिनिधित्व नहीं है, यदि आप इस दृष्टि को कुटिल कहते हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

21 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

30 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

41 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

57 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

1 hour ago