दुनिया

सैटेलाइट तस्वीरों से साफ, ईरान के परमाणु स्थलों को हुआ भारी नुकसान: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump

अमेरिका का बी-2 बॉम्बर ईरान में तबाही मचाकर लौट चुका है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस हमले को सटीक बता रहे हैं और उन्होंने ईरान को हुए नुकसान का आकलन भी कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरों का जिक्र करते हुए कहा है कि ईरान में सभी परमाणु स्थलों को भारी क्षति हुई है.

ट्रंप ने बी-2 पायलट को किया धन्यवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कुछ घंटे पहले सोशल साइट ‘ट्रुथ’ पर एक पोस्ट में लिखा , “सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि ईरान के सभी परमाणु स्थलों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है. ‘नष्ट करना’ एक सटीक शब्द है. जो सफेद ढांचा दिखाई दे रहा है, वो चट्टान के भीतर गहराई से समाया हुआ है. इसकी छत भी जमीन के नीचे है. सबसे बड़ा नुकसान जमीन के नीचे गहराई में हुआ है.”

इसके पहले डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर अटैक के बाद अपने बी2 बॉम्बर के वापस लौटने का वीडियो शेयर किया. पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “महान बी-2 पायलट अभी-अभी मिसौरी में सुरक्षित रूप से उतरे हैं. सटीक काम के लिए धन्यवाद.” इस वीडियो में ट्रंप का एक पोस्ट भी दिख रहा था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “ईरान में परमाणु स्थलों को भारी क्षति पहुंची है. हमले बहुत ही सटीक और जोरदार थे. हमारी सेना ने बहुत ही कुशलता दिखाई.”

ईरान के तीन मुख्य एटमी ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को कहा कि उनका देश ईरान के साथ युद्ध नहीं कर रहा है, बल्कि सिर्फ उसके परमाणु कार्यक्रम के साथ युद्ध कर रहा है. इस बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने संकेत दिया कि वाशिंगटन अभी भी तेहरान के साथ कूटनीतिक रास्ता अपनाना चाहता है.

अमेरिका ने इस सैन्य अभियान को ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ नाम दिया. अमेरिका ने बी2 स्टील्थ बॉम्बर को ईरान पर हमले के लिए भेजा, जिसने आसमान से बम बरसाए. ईरान के तीन मुख्य एटमी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें नतांज, एस्फाहान और फोर्डो शामिल हैं.

 


ये भी पढ़े:ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा हवाई हमला: ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ में तीन परमाणु ठिकाने तबाह, B2 बॉम्बर्स और क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

4 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago