वायरल वीडियो का दृश्य
Tony Kakkar: बॉलीवुड की मशहूर गायिका और फेमस शो इंडियन आइडल की जज रही नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ भी एक सिंगर हैं. टोनी को दुल्हन तो नेहा को उनकी भाभी मिल चुकी हैं. सोशल मीडिया पर टोनी कक्कड़ की शादी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में दिख रही दुल्हनिया कोई और नहीं बल्कि जैस्मिन भसीन हैं, जोकि बिग बॉस की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. जैस्मीन और टोनी के वायरल हो रहे इस वीडियो में टोनी पंडित जी के सामने उनकी मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं बैकग्राउंड में बड़ा ही रोमांटिक गाना बज रहा है.
इंटरनेट पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये बात चारों तरफ फैल गई है कि टोनी कक्कड़ ने गुप चुप तरीके से शादी कर ली है. अब आपको इस राज पर से परदा उठाते हुए बता दें ये सब टोनी के एक नए गाने के लिए किया गया है. गाने की डिमांड के अनुसार इसके वीडियो में जैस्मीन और टोनी दुल्हा-दुल्हन बने नजर आ रहे हैं.
गाने के इस वीडियो में जैस्मीन ने सुनहले और गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है. वहीं नेहा कक्कड़ के भाई टोनी अपने ऐब्स्ट्रैक्ट प्रिंटेड को-ऑर्डर सेट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए टोनी ने लिखा है कि- शादी कर ली…
बस बेवकूफ बनाओ आप लोगों को
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस का रिएक्शन देखने लायक है. एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘बस बेवकूफ बनाओ आप लोगों को’. वहीं एक और फैन ने कमेंट करते हुए यह भी पूछ डाला कि ‘अली गोनी कहां हैं दिखाई नहीं दे रहे’.
फैन का यह सवाल इसलिए भी था क्योंकि जैस्मीन और अली बिग बॉस के समय से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस बात की भी सूचना है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वहीं फैंस उनसे पार्टी मांगते हुए यह भी पूछ रहे हैं कि नेहा दीदी नजर नहीं आ रही हैं.
इस साल का शादी एंथम
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी जैस्मीन भसीन ने अपने सोशल मीडिया पर इस गाने का पहला पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘इस साल का शादी एंथम आ गया है.. डीआरजे रिकॉर्ड्स और राज जायसवाल प्रस्तुत करते हैं टोनी कक्कड़ की शादी करोगी?’
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…
अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…