देश

भारत में हुआ हर आतंकी हमला अब माना जाएगा ‘Act of War’, दिया जाएगा करारा जवाब: सरकार का सख्त संदेश

India Pakistan ceasefire: भारत ने पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है. सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, अब से कोई भी आतंकी हमला भारत के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और उसका जवाब उसी तरह दिया जाएगा. यह ऐलान ऐसे समय में आया है, जब भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को एक सीजफायर (युद्धविराम) समझौते पर सहमति जताई है. यह समझौता जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुए सैन्य तनाव को कम करने के लिए किया गया है. उस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे.

नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय नौसेना के कमोडोर रघु आर. नायर ने देश की सैन्य ताकत और तैयारियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मैं दोहराना चाहता हूं कि हम आज के समझौते का पालन करेंगे, लेकिन भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना पूरी तरह तैयार, सतर्क और मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. पाकिस्तान की हर गलत हरकत का हमने मजबूती से जवाब दिया है और भविष्य में कोई भी उकसावा हो, तो उसका निर्णायक जवाब दिया जाएगा. हम देश की रक्षा के लिए किसी भी ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.”

दोनों देशों के बीच सीजफायर लागू

इससे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पुष्टि की थी कि भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) के बीच बातचीत के बाद यह सीजफायर लागू हुआ है. यह समझौता 10 मई को शाम 5 बजे से प्रभावी हो गया है. इसके तहत जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य गतिविधियां रोक दी गई हैं. दोनों देशों के बीच अगली बातचीत 12 मई को दोपहर में होगी. लेकिन भारत ने साफ कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी सख्त नीति पर कायम रहेगा. सूत्रों का कहना है कि मोदी सरकार ने अपनी सैन्य नीति में बदलाव किया है और अब आतंकी हमलों को सीधे तौर पर देश के खिलाफ आक्रमण माना जाएगा.

ये भी पढ़ें- आतंकवाद से कैसे लड़ेगी दुनिया, जब अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं उसके समर्थकों को ही देती रहेंगी मदद?

पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. इस ऑपरेशन में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया. इन ठिकानों का इस्तेमाल जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन कर रहे थे. पाकिस्तान ने इसके जवाब में ड्रोन और मिसाइल हमले करने की कोशिश की, लेकिन भारत के मजबूत हवाई रक्षा सिस्टम, जैसे S400 ट्रायम्फ और आकाश, ने इन हमलों को नाकाम कर दिया. भारत को इस दौरान कोई नुकसान नहीं हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

47 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago