आस्था

होली के दिन सबसे पहले भगवान कृष्ण से लेकर माता लक्ष्‍मी तक को लगाएं यह रंग और चढ़ाएं इसका भोग

Holi 2023: हर साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा पर होलिका जलती है. इसके ठीक अगले दिन रंग लगाकर होली का त्योहार मनाते हैं. हिंदू धर्म में इस दिन सर्वप्रथम सभी देवी-देवताओं की अबीर-गुलाल लगाने के बाद ही रंग खेलना चाहिए. मान्यतानुसार सभी देवी और देवताओं का एक प्रिय रंग होता है. होली के दिन इन्हें इसी रंग का गुलाल लगाना चाहिए. इससे जीवन में इनकी कृपा से खुशहाली बनी रहती है. आइए जानते हैं कि किस देवता को कौन से रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए.

गणेशजी को इस रंग का गुलाल लगाते हुए करें होली की शुरुआत

हिंदू धर्म में गणेशजी की पूजा से ही किसी मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत होती है. मान्यता है कि लाल रंग इन्हें अत्यंत प्रिय है. इसलिए होली पर भगवान गणेश को लाल गुलाल लगाएं. वहीं उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं.

भगवान राम, कृष्ण और त्रिदेवों में एक इन्हे चढ़ाएं यह रंग

विष्‍णुजी के अवतार भगवान कृष्ण और राम को पीतांबर अत्यंत ही प्रिय है. इसलिए पीले रंग के वस्‍त्र और फूल अर्पित करते हुए होली के दिन इन देवताओं को पीले रंग का गुलाल अर्पित करें. इस दिन इनकी कृपा प्राप्त करने के लिए ठंडाई में केसर मिलाकर भोग लगाएं.

हनुमानजी, माता लक्ष्‍मी और मां दुर्गा को अर्पित करें यह रंग

मान्यता है कि हनुमानजी, माता लक्ष्‍मी और मां दुर्गा का पसंदीदा रंग लाल है. इस दिन इन सभी शक्तियों को लाल रंग के वस्‍त्र और इसी रंग की सामग्री से श्रृंगार करते हुए लाल गुलाल अर्पित करें. इस दिन हनुमानजी को मंदिर में जाकर लाल रंग का चोला चढ़ाएं.

इस रंग से मिलती है बाबा भोलेनाथ की कृपा

काशी में रंगभरी एकादशी के दिन भगवान शिव के साथ श्‍मशान की राख से होली खेली जाती है. होली के दिन अगर इस तरह की राख मिलना संभव न हो तो उन्‍हें नीले रंग का गुलाल अर्पित करें.

इसे भी पढ़ें: होली के दिन गुलाल बनाएगा मालामाल, दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली, करने होंगे ये उपाय

विद्या की देवी मां सरस्‍वती को अर्पित करें इस रंग का गुलाल

वैसे तो विद्या की देवी मां सरस्‍वती को लेकर माना जाता है कि सफेद रंग इन्हें अत्यंत प्रिय है, लेकिन अगर इन्हें गुलाल अर्पित करना हो तो उसके लिए पीले रंग का चयन करें. पूजास्‍थल में मां सरस्‍वती तस्‍वीर है तो उन्‍हें सफेद रंग के फूल चढ़ाते हुए पीले रंग का गुलाल चढ़ाएं.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या ‘BRICS सम्मेलन के खाना खाकर बीमार पड़े दुनिया के दिग्गज नेता? MEA ने बताया सच

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिल्ली में आयोजित BRICS सम्मेलन को लेकर कई दावे वायरल हो…

6 minutes ago

‘घरों में भी औरतें ही सिलेंडर बदलती हैं!’… सरकारी वकील की दलील पर SC का पारा चढ़ा, सुना दिया 12 लाख का बड़ा फैसला

Supreme Court: योग्यता के बावजूद केवल महिला होने के कारण नौकरी से वंचित करने के…

11 minutes ago

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली IIC में आयोजित ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ के तीसरे राष्ट्रीय…

13 minutes ago

‘जाम-ए-जहांनुमा’ से 2047 का विजन! भारत एक्सप्रेस के ‘बज़्म-ए-सहाफ़त’ में बोले डॉ. शम्स इकबाल- तकनीक ही उर्दू का भविष्य

Dr Shams Iqbal: नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में भारत एक्सप्रेस उर्दू के…

14 minutes ago

‘चीखती रहीं महिलाएं, पटरी पर बिछीं लाशें’… यूपी में ट्रेन हादसे का 21 सेकेंड का भयानक VIDEO हुआ वायरल

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में ट्रेन की चपेट में आने से 35 बकरियों की दर्दनाक मौत;…

33 minutes ago