उत्तर प्रदेश

दुनिया ने देखा भारत की सैन्य शक्ति का प्रदर्शन, आतंक की कमर तोड़े जाने के बाद सीजफायर होना हमारी जीत: डॉ. राजेश्वर सिंह

Rajeshwar Singh Statement: उत्‍तर प्रदेश में भाजपा के लोकप्रिय राजनेता एवं विधायक राजेश्वर सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध विराम पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि यह युद्धविराम भारत की निर्णायक सैन्य विजय है, न कि पाकिस्तान की शांति अपील.

डॉ. राजेश्वर ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का उल्लेख करते हुए 10 मई 2025 को बताया कि भारतीय सेना ने PoK और सीमावर्ती इलाकों में 9 आतंकी अड्डों को तबाह किया और पाकिस्तान के 4 अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया. उसके ड्रोन हमलों का जवाब मिसाइलों से दिया गया, जिससे भारत ने सख्त संदेश दिया कि अब हर आतंकी हमला ‘एक्‍ट ऑफ वॉर’ माना जाएगा.

पाकिस्तान का अंतरराष्ट्रीय अलगाव

डॉ. राजेश्वर ने कहा कि इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग पड़ गया. संयुक्त राष्ट्र, OIC और चीन ने भी तनाव कम करने की अपील की. राजेश्वर ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब शांति चाहता है, लेकिन आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा.

उन्‍होंने कहा- यह युद्धविराम भारत की शर्तों पर हुआ है, जो उसकी सैन्य शक्ति और रणनीतिक स्पष्टता को दर्शाता है.

यह भी पढ़िए: VIDEO: PM मोदी की रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री, NSA, CDS और तीनों सेना प्रमुखों संग दिल्ली में हाई-लेवल मीटिंग

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

32 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

35 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

51 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

52 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago