मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर का काउंटडाउन खत्म, एक्शन और डार्क अंदाज में नजर आएंगे Yash; इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Toxic Trailer: मुंबई साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. फिल्म का ट्रेलर आज यानी 8 अगस्त 2026को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. ट्रेलर लॉन्च से पहले मेकर्स ने नए पोस्टर जारी कर फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है. यश ने भी सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान किया था.

नए पोस्टर में दिखा Yash का खतरनाक अंदाज

ट्रेलर रिलीज से पहले सामने आए नए पोस्टर में यश का अंदाज काफी इंटेंस नजर आ रहा है. पोस्टर में वह बारिश के बीच हाथ में मशीन गन और मुंह में सिगार लिए दिखाई दे रहे हैं. फिल्म के इस लुक ने फैंस को एक बार फिर ‘Toxic’ की डार्क और एक्शन से भरपूर दुनिया की झलक दी है. यश के इस लुक के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ‘KGF’ के बाद यश को एक बार फिर बड़े एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस बेसब्री से ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं.

Kiara Advani के ‘Nadia’ लुक ने भी खींचा ध्यान

ट्रेलर से ठीक पहले मेकर्स ने Kiara Advaniके किरदार ‘Nadia’ का नया पोस्टर भी जारी किया था. पोस्टर में कियारा रेड आउटफिट में नजर आईं और उनके हाथ में लाल रंग का फैन दिखाई दिया. उनके इस ग्लैमरस और रहस्यमयी लुक ने भी फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. इससे पहले फिल्म के गानों और प्रोमो को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो चुकी है. ‘Tabaahi’ के बाद ‘Madhosh’ में यश और फिल्म की दूसरी महिला किरदारों के बीच रिश्तों और केमिस्ट्री की झलक देखने को मिली थी.

यह भी पढ़ें: सलमान खान के घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मी की अचानक मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘Toxic’

‘Toxic’ का निर्देशन Geetu Mohandasने किया है. फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा Nayanthara, Huma Qureshi, Tara Sutaria और Rukmini Vasanthभी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म को एक डार्क एक्शन ड्रामा के तौर पर पेश किया जा रहा है. ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की कहानी, किरदारों और एक्शन सीक्वेंस को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है. ‘Toxic’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त 2026को रिलीज होगी.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago