मनोरंजन

चकाचौंध वाली दुनिया छोड़ कान्हा की भक्ति में रमे मशहूर टीवी एक्टर, नॉन-वेज से भी तौबा; एक्टर के बदलाव ने फैंस को चौंकाया

Popular TV Star: ग्लैमर की दुनिया में जहां हर तरफ लाइमलाइट और शोर-शराबा होता है, वहां से निकलकर भक्ति के मार्ग पर चलना हर किसी के बस की बात नहीं होती. लेकिन टीवी जगत के मशहूर हैंडसम हंक करण वाही इन दिनों कुछ ऐसी ही नई राह पर चल पड़े हैं. करण वाही, जिन्हें हम सालों से चॉकलेट बॉय और एंकर के रूप में देखते आए हैं, अब पूरी तरह से कृष्ण भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं.

तुलसी की माला और गुस्से पर लगाम

हाल ही में करण वाही को गले में तुलसी की माला पहने देखा गया, जिसने उनके चाहने वालों के बीच काफी चर्चा छेड़ दी. करण ने खुद इस बदलाव की वजह साझा की है. पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में दिल खोलकर बात करते हुए उन्होंने बताया कि यह सब कुछ अचानक शुरू हुआ. दरअसल, करण को काफी ज्यादा गुस्सा आता था और वह स्वभाव से थोड़े चिड़चिड़े हो गए थे. करीब 4-5 महीने पहले जब वह दिल्ली में थे, तब उन्हें किसी ने सलाह दी कि मानसिक शांति के लिए उन्हें तुलसी की माला धारण करनी चाहिए और नाम जाप करना चाहिए.

‘नाम जाप’ ने बदली जिंदगी

करण ने स्वीकार किया कि वह पहले भी आध्यात्मिक थे, लेकिन काम और समय के साथ वह उस शांति से दूर हो गए थे. उन्होंने बताया कि जब से उन्होंने ‘नाम जाप’ (मंत्रों का उच्चारण) शुरू किया है, उनकी जिंदगी से नकारात्मकता यानी नेगेटिविटी कोसों दूर चली गई है. उन्हें अब काफी शांत महसूस होता है. उनके लिए यह केवल एक धार्मिक बदलाव नहीं है, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल को पूरी तरह से सुधारने का एक तरीका है.

ये भी पढ़ें- Bengal Elections 2026: मतदान केंद्र पर नजर आए अरिजीत सिंह, पत्नी के साथ पहुंचे वोट डालने; देखें VIDEO

खान-पान में भी किया बड़ा बदलाव

भक्ति का मार्ग अपनाने के बाद करण ने केवल विचारों को ही नहीं, बल्कि अपनी आदतों को भी बदला है. उन्होंने बताया कि अब उन्होंने नॉन-वेज खाना पूरी तरह से छोड़ दिया है. वह अपनी जिंदगी को अब एक नई सादगी के साथ जीना चाहते हैं. करण का कहना है कि तुलसी की माला पहनने से उन्हें एक खास तरह की पॉजिटिव एनर्जी मिलती है, जो उन्हें हर पल भगवान से जुड़ा हुआ महसूस कराती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

11 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

58 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago