Bharat Express DD Free Dish

Bengal Elections 2026: मतदान केंद्र पर नजर आए अरिजीत सिंह, पत्नी के साथ पहुंचे वोट डालने; देखें VIDEO

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मशहूर गायक अरिजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालते नजर आए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Arijit Singh Voting Bengal elections 2026

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ. इस दौरान आम नागरिकों के साथ कई चर्चित चेहरे भी वोट डालने पहुंचे. इसी बीच मशहूर गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने जियागंज स्थित मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी अमृता सिंह मजूमदार के साथ दिखाई दिए. वोट डालने के बाद वे मीडिया से भी बातचीत करते नजर आए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

चर्चाओं में सितारे और हलचल

हाल ही में अरिजीत सिंह के संगीत से ब्रेक लेने की खबरों ने भी चर्चा बटोरी थी. इसके अलावा अभिनेता आमिर खान के उनके घर जाने की तस्वीरें और वीडियो भी हाल में सुर्खियों में रहे थे, जिनमें उनका बेहद साधारण अंदाज देखने को मिला था. इस तरह पहले चरण के मतदान के दौरान एक ओर जहां राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं, वहीं दूसरी ओर फिल्म और संगीत जगत की हस्तियों की मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा.

मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था

पहले चरण में राज्य की कई सीटों पर मतदान कराया गया, जो शाम 6 बजे तक जारी रहा. चुनाव आयोग की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस चरण में करीब 44 हजार मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां लाखों मतदाताओं ने अपने अधिकार का प्रयोग किया. महिलाओं की भागीदारी भी बड़ी संख्या में देखने को मिली. कई बूथों को संवेदनशील और अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया था, जहां अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए.


ये भी पढ़ें: तस्वीर जो दिल जीत ले! 99 की उम्र में मतदान, कौन हैं वो जिसकी पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ


राजनीतिक मुकाबला और माहौल

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच माना जा रहा है. वहीं कांग्रेस भी मैदान में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. कुल मिलाकर राज्य के 16 जिलों में मतदान हुआ, जहां बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंचे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read