Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हुगली में नाव की सवारी करते दिखे पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

PM Modi Hugli boat ride Bengal elections: पश्चिम बंगाल के हुगली में पीएम मोदी नाव की सवारी करते नजर आए. उन्होंने खुद कैमरा उठाकर तस्वीरें खींचीं और सोशल मीडिया पर साझा किया.

PM Modi Hugli boat ride Bengal elections: पश्चिम बंगाल के हुगली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नाव की सवारी करते नजर आए. उन्होंने खुद कैमरा उठाकर तस्वीरें खींचीं और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा भी किया. तस्वीरों में पीएम मोदी नाव में बैठे हुए कैमरा हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं.

पीएम का सोशल मीडिया पोस्ट

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि गंगा हर बंगाली के दिल में बसती है और इसे बंगाल की आत्मा कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि गंगा का पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की शाश्वत भावना को अपने साथ लिए बहता है.

गंगा तट पर अनुभव

पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने कोलकाता में हुगली नदी के किनारे कुछ समय बिताया. यह उनके लिए मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर था. उन्होंने नाव चलाने वालों से मुलाकात की और उनकी मेहनत की सराहना की. साथ ही सुबह सैर करने वालों से भी बातचीत की.

बंगाल के विकास पर जोर

पीएम मोदी ने हुगली तट पर यह भी कहा कि वह पश्चिम बंगाल के विकास और बंगाल के लोगों की समृद्धि के लिए लगातार काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें-लोकतंत्र की मजबूती का उत्सव: पीएम मोदी ने दी पंचायती राज दिवस की बधाई, बताया- कैसे बदल रहे हैं गांव

चुनावी माहौल

बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्डतोड़ 92.66 फीसदी मतदान हुआ था. अब दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी. चुनाव प्रचार तेज है और इसी बीच पीएम मोदी का हुगली में नाव की सवारी करना चर्चा का विषय बन गया. इससे पहले वह झाड़ग्राम में झालमुढ़ी का स्वाद चखते भी नजर आए थे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital