Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

टीवी एक्ट्रेस Dipika Kakar को हुआ स्टेज-2 कैंसर, पोस्ट शेयर कर फैंस से की ये अपील

Dipika Kakar: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर हुआ है. उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट में बताया कि कैसे पेट दर्द से शुरू हुआ मामला कैंसर तक पहुंचा. दीपिका ने इस मुश्किल दौर में फैंस से अपील की है.

Dipika Kakar

दीपिका कक्कड़ को हुआ स्टेज-2 कैंसर

Dipika Kakar: अगर बात टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस के बारे में की जाए तो सबसे पहले दीपिका कक्कड़ का नाम लोगों के जुंबा पर जरूर रहता है. बीते कई दिनों से अपनी हेल्थ को लेकर वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इस बीच टीवी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ एक बेहद दुखद खबर शेयर की है. दीपिका ने सोशल मीडिया पर खुद बताया कि उनेक लिवर में ट्यूमर था वो असल में कैंसर है और ये कैंसर दूसरी स्टेज पर पहुंच गया है. इस बीमारी की जानकारी एक्ट्रेस ने फैंस के साथ शेयर की है और साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों से दुआ करने की गुजारिश की है.

दीपिका ने शेयर किया भावुक पोस्ट

दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कुछ हफ्ते पहले उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में जांच कराई. जांच में उनके लिवर में टेनिल बॉल के साईज का ट्यूमर मिला. आगे की जांच में पता चला कि यह ट्यूमर कैंसर है और स्टेज-2 लिवर कैंसर है. दीपिका ने लिखा पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए बहुत मुश्किल भरे रहे. पहले पेट दर्द के कारण अस्पताल जाना फिर लिवर में ट्यूमर की जानकारी मिलना और बाद में पचा चलना कि यह कैंसर है यह हमारे जीवन का सबसे कठिन समय रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

फैंस से की दुआओं में याद रखने की अपील

इस बीमारी की सीरियस कंडीशन के बावजूद एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ हिम्मत नहीं हारी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा मैं पूरी तरह से पॉडजिटिव हूं और इस बीमारी का डट कर सामना करने के लिए तैयार हूं. अपने परिवार और आप सभी के प्यार और दुआओं से मैं इसे भी पार कर जाऊंगी. दीपिका की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके लिए दुआओं और समर्थन का तांता लग गया है. एक फैन ने लिखा मैं बिल्कुल हैरान हूं. कृप्या मजबून बनी रहिए. हम सब आपके लिए दुआ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ठग लाइफ की रिलीज से पहले विवादों में घिरे कमल हासन, फिल्म एक्टर के खिलाफ कर्नाटक में उबाल, लोगों ने फाड़े पोस्टर, जानें पूरा मामला

बिग बॉस की विनर रह चुकी हैं दीपिका

सलमान खान के रियलीटि शो बिग बॉस सीजन 12 में दीपिका कक्कड़ ने शिरकत की थी. 2018-19 के इस सीजन उन्होंने घर के अंदर शानदार खेल दिखाया. जिसके दम पर बिग बॉय 12 के विनर का ताज उनके सिर सजा. बता दें कि कुछ समय पहले दीपिका ने फराह खान के सेलिब्रिटी मास्टर सेफ शो में भी भाग लिया था लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने वह शो बीच में छोड़ दिया था.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest