Bharat Express DD Free Dish

ठग लाइफ की रिलीज से पहले विवादों में घिरे कमल हासन, फिल्म एक्टर के खिलाफ कर्नाटक में उबाल, लोगों ने फाड़े पोस्टर, जानें पूरा मामला

कमल हासन (Kamal Haasan) के इस बयान पर प्रोकन्नड़ संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है. कन्नड़ रक्षण वेदिका के सदस्यों ने बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन करते हुए ‘ठग लाइफ’ के पोस्टर फाड़े.

Kamal Haasan

कमल हासन.

मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता कमल हासन (Kamal Haasan) एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं. उनकी आने वाली फिल्म ठग लाइफ के ऑडियो लॉन्च के दौरान दिए गए बयान ने कर्नाटक में नाराजगी पैदा कर दी है. चेन्नई में आयोजित इस कार्यक्रम में कमल हासन ने कहा, उयिरे उरवे तमिऴे, जिसका मतलब है – मेरी जान और मेरा रिश्ता तमिल से है. इसके बाद उन्होंने कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार का जिक्र करते हुए कहा, “शिवराजकुमार मेरे परिवार का हिस्सा हैं, जो दूसरे राज्य में रहते हैं. आपकी भाषा तमिल से ही उत्पन्न हुई है, इसलिए आप भी मेरे परिवार का हिस्सा हैं.”

Kamal Haasan के बयान पर बवाल

कमल हासन (Kamal Haasan) के इस बयान पर प्रोकन्नड़ संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है. कन्नड़ रक्षण वेदिका के सदस्यों ने बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन करते हुए ‘ठग लाइफ’ के पोस्टर फाड़े. संगठन के प्रमुख प्रवीण शेट्टी ने कहा कि यदि कमल हासन ने भविष्य में ऐसे बयान दिए तो उनके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें कर्नाटक में अपने फिल्म व्यवसाय को चलाना है तो उन्हें कन्नड़ भाषा और संस्कृति का सम्मान करना होगा.

कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने भी कमल हासन (Kamal Haasan) पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि कमल हासन का बयान बेहद अभिमानपूर्ण और अपमानजनक है. उन्होंने कहा कि सभी कलाकारों को हर भाषा का सम्मान करना चाहिए. विजयेंद्र ने कहा कि कमल हासन ने न सिर्फ कन्नड़ भाषा को नीचा दिखाया है, बल्कि अभिनेता शिवराजकुमार के नाम का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है.

यह भी पढ़ें- अक्षय कुमार की डबल धमाल, मेकर्स ने ‘Housefull 5’ को लेकर निकाला जुगाड़, अब लोगों की जेब होगी ढीली

बीजेपी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कमल हासन (Kamal Haasan) पहले भी हिंदू धर्म और धार्मिक भावनाओं का अपमान कर चुके हैं. अब उन्होंने 6.5 करोड़ कन्नड़ भाषी लोगों की भावना को ठेस पहुंचाई है. विजयेंद्र ने उनसे और बिना शर्त माफी की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read