मनोरंजन

Vibhu Raghave Death: कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद टीवी एक्टर विभु राघव हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Vibhu Raghave Death: टीवी जगत से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर वैभव कुमार सिंह राघव, जिन्हें दर्शक प्यार से विभु राघव के नाम से जानते थे, उनका 2 जून को मुंबई में निधन हो गया. वह पिछले तीन सालों से स्टेज-4 कोलन कैंसर से पीड़ित थे और मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.

विभु को 2022 में कैंसर का पता चला था और तब से ही उन्होंने अपनी पूरी मेडिकल जर्नी को सोशल मीडिया के ज़रिए साझा किया. इलाज के दौरान भी उन्होंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ा. उन्होंने खुलकर बताया कि कैसे ये बीमारी धीरे-धीरे उनके लीवर, फेफड़ों, हड्डियों और रीढ़ तक फैल गई थी. इसके बावजूद उन्होंने साहस से chemotherapy, वैकल्पिक इलाज और मानसिक मजबूती के साथ इस जंग का सामना किया.

अंतिम दर्शन को पहुंचे साथी कलाकार

विभु की मौत से टीवी इंडस्ट्री में गहरा शोक है. ‘निशा और उसके कजिन्स’, ‘सुव्रीन गुग्गल’ और ‘रिदम’ जैसे शोज़ में काम कर चुके विभु अपनी सादगी और मुस्कान के लिए जाने जाते थे. उनके निधन की खबर आते ही कई सेलेब्रिटीज़ उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे. जैन इबाद, नकुल मेहता जैसे कलाकारों ने श्रद्धांजलि दी.

अदिति मलिक का इमोशनल पोस्ट

विभु की करीबी दोस्त अदिति मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, “वो अब एक ऐसी दुनिया में हैं जहां कोई दर्द नहीं है, केवल शांति और रोशनी है. उन्होंने हमेशा हम सभी को प्रेरित किया और उनका सफर अब एक नई दुनिया में जारी है. जय गुरुजी.”

उनके अंतिम दर्शन आज मंगलवार दोपहर 12:30 बजे रखे गए और 1 बजे अंतिम यात्रा निकाली गई. इस दौरान इंडस्ट्री के कई नामी चेहरे शामिल हुए. करणवीर मेहरा ने भावुक होते हुए लिखा, “बहुत जल्दी चले गए भाई, आराम करो.” वहीं सिंपल कौल ने कहा, “तुम्हारी बहुत याद आएगी मेरे दोस्त, हमेशा तुम्हारे लिए दुआएं.”

इलाज के लिए दोस्तों ने की थी मदद

जब विभु का इलाज लगातार महंगा होता जा रहा था, तब उनके दोस्तों – मोहित मलिक, अंजलि आनंद और अदिति मलिक – ने मिलकर क्राउडफंडिंग शुरू की थी. अदिति ने लोगों से मदद की अपील भी की थी और लिखा था कि “फंड्स खत्म हो चुके हैं, कृपया दुआ करें और जितना हो सके मदद करें.”

‘निशा और उसके कजिन्स’ से पहचान बनाने वाले विभु ने ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज में भी अभिनय किया और हर किरदार में अपनी सादगी और ईमानदारी से जान डाल दी. वो ना सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार थे, बल्कि एक शांत और विनम्र इंसान के रूप में भी पहचाने जाते थे.

ये भी पढ़ें: ओमंग कुमार की अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे, निर्देशक बोले- ‘वो मेरी पहली पसंद’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago