भारत एक्सप्रेस की पहुंच और बढ़ी, अब डीडी फ्री डिश चैनल-101 पर भी देखिए खबरें.
देश के सबसे तेजी से बढ़ते राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चैनलों में से एक भारत एक्सप्रेस ने अपनी पहुंच को और विस्तार देते हुए डीडी फ्री डिश चैनल नंबर 101 पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है. यह भारत का सबसे बड़ा फ्री-टू-एयर डायरेक्ट-टू-होम (DTH) मंच है, जो विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचता है.
इस कदम से भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का मिशन, निष्पक्ष और तेज पत्रकारिता को देश के हर कोने तक पहुंचाने का, और मजबूत हुआ है.
भारत एक्सप्रेस अब टाटा प्ले (535), डिश टीवी (671), D2H (753), जियो टीवी (495), एयरटेल DTH (327), डेन नेटवर्क (315), फास्टवे (308), हैथवे (214/212), और NXT डिजिटल (314/317) सहित सभी प्रमुख DTH और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है. डीडी फ्री डिश पर शामिल होने से चैनल की वितरण क्षमता में और इजाफा हुआ है, जिससे यह हिंदी न्यूज दर्शकों के बीच और लोकप्रिय होगा.
भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने कहा, “DD Free Dish पर हमारी मौजूदगी हर भारतीय परिवार तक गुणवत्तापूर्ण पत्रकारिता पहुंचाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यह विस्तार हमारे राष्ट्रीय आवाज बनने के विजन को साकार करता है.” चैनल की निष्पक्ष और प्रभावशाली खबरों ने इसे लाखों दर्शकों का भरोसा दिलाया है.
यह भी पढ़िए: “प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा चैनल” भारत एक्सप्रेस की सराहना करते हुए ओम बिरला ने कहीं ये बातें
Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…
बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…
ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…
कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…
चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…