मनोरंजन

Urfi Javed: उर्फी के अतरंगी कपड़े ही नहीं, उनकी कीमत भी उड़ा देगी होश

Urfi Javed:  उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया में फैशन और ड्रेसिंग को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. अपने फैशन सेंस की वजह से वह लगातार ट्रोल होती रहती हैं. कई बार उर्फी जावेद अपने बयानों की वजह से भी लोगों के निशाने पर आ जाती हैं. कभी उनके बदन पे सितारे होते हैं तो कभी कप केक… वह कभी सिम कार्ड की दुकान नजर आती हैं तो कभी चांदी का वर्क लगाकर चली आती हैं… यकीनन बात हो रही है अतरंगी उर्फी जावेद की, जिनके सतरंगी लिबास अक्सर सुर्खियों में रहते हैं… और कभी-कभी तो यूं भी लगता है कि हसरत जयपुरी ने 1969 में ‘बदन पे सितारे’ बोल भी उनके लिए ही लिख दिए थे… लेकिन आज चर्चा न हसरत जयपुरी की है और न ही उर्फी जावेद की. आज हम बात करेंगे उर्फी की चुनिंदा ड्रेस की. आइए जानते हैं कि चंद टुकड़ों में बनकर उर्फी के बदन पर सजने वाले ये लिबास कितने कीमती होते हैं?

‘जामताड़ा’ से मिली थी सिम कार्ड वाली ड्रेस

सितंबर 2022 के दौरान उर्फी जावेद सिम कार्ड से लबरेज एक ड्रेस पहने नजर आई थीं, जो उन्हें जामताड़ा के एक्टर्स ने दी थी. इस ड्रेस को पहनकर जब उर्फी सबके सामने आई थीं, तब उन्हें देखकर सभी लोगों के होश उड़ गए थे. उर्फी ने इस ड्रेस की कीमत पूछी तो इसके दाम पांच लाख रुपये बताए गए थे. उर्फी ने यह ड्रेस 20 हजार रुपये ज्यादा देकर यानी 5.20 लाख रुपये में खरीदी थी.

ये भी पढ़ें- Money Laundering Case: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में Jacqueline Fernandez की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी

जब जान्हवी ने पहनी उर्फी जैसी ड्रेस

अब हम आपको उस ड्रेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो भले ही उर्फी ने नहीं पहनी थी, लेकिन उनकी जैसी जरूर थी. दरअसल, यह ड्रेस जान्हवी कपूर ने पहनी थी. जान्हवी कपूर की इस ड्रेस की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई थी.  यह जानने के बाद उर्फी और जान्हवी दोनों के फैंस का सिर घूम गया था.

जब चांदी के वरक वाली ड्रेस पर ट्रोल हुईं उर्फी

एक बार उर्फी जावेद चांदी के वरक वाली ड्रेस में भी नजर आई थीं. यूजर्स ने इस ड्रेस को लेकर उर्फी को ट्रोल भी किया था. चांदी के वरक वाली ड्रेस सामने आने के बाद इसकी कीमत पर भी काफी चर्चा हुई थी. हालांकि, इसका खुलासा नहीं हो सका. जानकारों का मानना था कि इस ड्रेस की कीमत भी लाखों में हो सकती है.

इन लिबास में भी नजर आ चुकीं उर्फी

गौर करने वाली बात है कि उर्फी कभी जालीदार बिकिनी में नजर आ चुकी हैं तो कभी थाई-हाई स्लिट व्हाइट ड्रेस में अपना जिस्म नुमाया कर चुकी हैं. उनका हर लुक तेजी से वायरल होता है. जब-जब वह अपने घर से बाहर कुछ अतरंगी पहनकर निकलती हैं, तब-तब उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर छा जाती हैं. हालांकि, अपने इन लुक्स के चलते उर्फी को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

2 minutes ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

54 minutes ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

56 minutes ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

57 minutes ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

1 hour ago

36वें जन्मदिन पर जानिए राही सरनोबत की कहानी: NCC से निकलीं, इतिहास रचा और बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…

1 hour ago