मनोरंजन

उर्वशी रौतेला का बेबाक अंदाज- “खान एक्टर्स के साथ काम करना कामयाबी की गारंटी नहीं, खुद की ब्रांड वैल्यू बनाना है जरूरी”

Urvashi Rautela on Working with Khans: बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्रि उर्वशी रौतेला जो अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं, इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर करियर के उतार-चढ़ाल पर खुलकर बात की. साथ ही उर्वशी ने बड़े सितारों के साथ फिल्म करने को लेकर भी काफी बड़ी बात कह डाली. एक्ट्रेस के मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री में पहचान खुद बनानी पड़ती है न कि किसी सिपरस्टार के भरोसे.

खान्स और सुपरस्टार्स पर बेबाक राय

जब उर्वशी से पूछा गया कि वे बॉलीवुड के बड़े खान्स के साथ काम करती नजर क्यों नहीं आती हैं, तो उन्होंने एक बहुत ही सीधा और सटीक जवाब दिया. उन्होंने कहा, “इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि खान एक्टर्स के साथ काम करने से आपका करियर चमक ही जाएगा. इंडस्ट्री में ऐसे दर्जनों उदाहरण हैं जिन्होंने बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है लेकिन आज वे कहीं दिखाई भी नहीं देते हैं.” उर्वशी का मानना है कि अभिनेत्रियों को आत्मनिर्भर होना चाहिए और किसी पर निर्भर रहने के बजाय अपनी खुद की ब्रांड वैल्यू बनानी चाहिए.

मां को मानती हैं अपना आदर्श

इसके अलावा मदर्स डे के मौके पर भावुक होते हुए उर्वशी ने कहा कि उनकी मां उनके लिए एक कम्पलीट पैकेज हैं. वे न सिर्फ एक शानदार मां हैं बल्कि बिजनेस और घर के कामों में भी माहिर हैं. उर्वशी कहती हैं- “मेरी मां को पेंटिंग, कढ़ाई, कथक और पियानो बजाना सब आता है. वह जिस तरह मुश्किल वक्त को संभालती हैं वो मेरे लिए एक प्रेरणा है.” एक्ट्रेस ने खुद को एक फैमिली गर्ल बताते हुए कहा कि उनके लिए करियर से पहले परिवार आता है. वे अक्सर अपने माता-पिता के साथ ही वेकेशन पर जाना पसंद करती हैं.

‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ के लिए बदली बॉडी लैंग्वेज

अपनी अपकमिंग सीरीज के बारे में बात करते हुए उर्वशी ने बताया कि इस बार उनका किरदार पूनम मिश्रा और भी मजबूती से उभरेगा. इस रोल की गहराई को समझने के लिए उन्होंने असल जिंदगी के जांबाज पुलिस अफसर अविनाश मिश्रा की पत्नी के साथ काफी समय बिताया. उनकी साड़ियों के स्टाइल से लेकर बात करने के अंदाज तक, उर्वशी ने हर बारीकी पर काम किया है. उन्होंने यह भी साझा किया कि बारिश के सीन्स में उन्होंने बिना मेकअप के शूट किया, जिसे उनके परिवार ने काफी पसंद किया.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में ‘100 आइकॉनिक वुमेन ऑफ इंडिया 2026’ का भव्य आयोजन, देशभर की 100 महिलाओं का हुआ सम्मान

निगेटिव PR और पैपराजी से दूरी

अक्सर विवादों और अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर ट्रोल होने पर उर्वशी ने कहा कि जब कोई अच्छा काम करता है, तो लोग पैसे खर्च करके उसके खिलाफ निगेटिव पब्लिसिटी करवाते हैं. वहीं पैपराजी (Paps) के सवाल पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि वह कभी उन्हें बुलाती नहीं हैं, बल्कि पैप्स ने उनकी गाड़ियों के नंबर तक रट लिए हैं. कई बार तो उन्हें चकमा देने के लिए वह दूसरी गाड़ियों का इस्तेमाल करती हैं.

आपको बताते चलें कि जल्द ही उर्वशी ‘कसूर 2’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं. वह कहती हैं कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिग्गज कलाकारों के साथ कॉमेडी करना उनके लिए एक यादगार अनुभव रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago