मनोरंजन

Urvashi Rautela Bag Stolen: उर्वशी रौतेला का लंदन एयरपोर्ट से बैग चोरी…70 लाख की ज्वेलरी गायब, फिर हुईं ट्रोलिंग का शिकार

Urvashi Rautela Bag Stolen: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) हाल ही में विंबलडन महिला सिंगल के फाइनल मैच को देखने के लिए लंदन पहुंची. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी कि उनका सामान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर चोरी हो गया. कथित तौर पर इसमें 70 लाख रुपये की ज्वेलरी होने का दावा किया गया है.

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर मदद की अपील करते हुए टिकट और बैग की तस्वीर पोस्ट की. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने दावा किया कि विंबलडन 2025 में भाग लेने के लिए जब वह मुंबई से लंदन के लिए निकली थी, उस दौरान गैटविक एयरपोर्ट पर उनका सामान चोरी हो गया था. उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लंदन पुलिस और एमिरेट्स एयरवेज से मामले की जांच करने और उनका सामान वापस दिलाने का अनुरोध किया.

जैसे ही अभिनेत्री ने पोस्ट किया, उसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहा कि ये सब सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है. एक अन्य यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “दीदी, वो स्पोंसर्ड था, वो वापस ले गए.”

किसी ने लिखा, “फ्री का होगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “विंबलडन से लौटते समय सामान खोने वाली पहली भारतीय.” वहीं एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “शायद आपके लाबुबू ने आपका बैग (चोरी कर लिया) ले लिया.”

जेद्दाह में परफॉर्मेंस के लिए मिले 7 करोड़

बता दें, एक्ट्रेस विंबलडन 2025 में व्हाइट कलर की ड्रेस में बार्बी डॉल वाले लुक में पहुंची थीं. उर्वशी ने आइवरी रंग की मिडी-लेंथ ड्रेस पहनी थी, जिस पर कोर्सेट वाली चोली थी, लेकिन सबकी नजरें उनके हर्मीस हैंडबैग पर टिकी थीं, जिसे उन्होंने एक नहीं, बल्कि अलग-अलग रंगों की चार लाबुबू डॉल से सजाया था.

दूसरी ओर उर्वशी ने कुछ दिन पहले अरब के जेद्दाह में एक शानदार प्रस्तुति दी थी- जिसके लिए उन्होंने 7 करोड़ रुपए मिले थे. उन्होंने वहां के अनुभव के बारे में बात करते हुए बताया था, “मुझे बहुत गर्व और सम्मान महसूस हो रहा है कि मैं सऊदी अरब के जेद्दा में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय महिला कलाकार बन गई हूं. यह पल सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर उस भारतीय महिला का है जो सीमाओं से परे सपने देखने की हिम्मत रखती है.”

उन्होंने आगे कहा, “इतने प्रतिष्ठित मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है. यह सिर्फ परफॉर्मेंस नहीं है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक सेतु है, महिला सशक्तीकरण का संदेश है, और कला के माध्यम से वैश्विक एकता को प्रदर्शित करता है.”


ये भी पढ़ें: Dhadak 2 या Son Of Sardaar 2 बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म आपनिंग डे पर करेगी धमाकेदार कमाई? यहां जानें प्रीडिक्शन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

11 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

28 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

45 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago