देश

मध्य प्रदेश के CM को मिला पीएम मोदी का मार्गदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात

CM Mohan Yadav Met PM Modi: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को अपने दिल्ली दौरे के दौरान पीएम मोदी और भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की. मीडिया से बातचीत में सीएम यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री और विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई.

सीएम मोहन यादव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और ‘डबल इंजन सरकार’ के तहत राज्य के विकास और प्रगति के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है. इसी सिलसिले में आज राज्य की प्रगति के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी और विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों के साथ एक सार्थक बैठक हुई. हमारी योजनाओं की न केवल प्रत्येक मंत्रालय द्वारा सराहना की जा रही है, बल्कि कार्यान्वयन के लिए उन्हें मजबूत समर्थन भी मिल रहा है.

पीएम मोदी और शाह से भेंट

सीएम मोहन यादव ने गुरुवार सुबह पीएम मोदी (PM Modi) से मुलाकात की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात से संबंधित तस्वीरों को भी शेयर किया. उन्होंने एक्स पर लिखा ‘आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया.

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरों को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया.

वन मंत्री से क्या बात हुई

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय वन मंत्री के साथ हुई मुलाकात के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मैंने वन संरक्षण में सुधार और वन्यजीव अभ्यारण्यों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय वन मंत्री से भी मुलाकात की. हमें सरकार की ओर से पूरा समर्थन मिल रहा है.

मध्य प्रदेश के लिए उम्मीद की मुलाकात

सीएम मोहन यादव ने पीएम मोदी (PM Modi) के अलावा केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में विकास के लिए चर्चा की. इन मुलाकातों से उम्मीद जताई जा सकती है कि आने वाले समय में जल्द प्रदेश को तोहफे मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: टैरिफ के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की 6 कंपनियों को क्यों किया बैन? जानिए ईरान कनेक्शन

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

आईएएनएस

Recent Posts

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

23 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

29 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

31 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

33 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

44 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

55 minutes ago