Bharat Express DD Free Dish

Dhadak 2 या Son Of Sardaar 2 बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म आपनिंग डे पर करेगी धमाकेदार कमाई? यहां जानें प्रीडिक्शन

Dhadak 2 Vs Son Of Sardaar 2: अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 और करन जौहर की फिल्म धड़क 2 1 अगस्त को रिलीज हो रही है. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों फिल्में पहने दिन कितनी कमाई करेंगी? तो चलिए आपको बताते हैं.

Dhadak 2 Vs Son Of Sardaar 2

Dhadak 2 Vs Son Of Sardaar 2: 1 अगस्त को सिनेमाघरों में जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा. इस दिन अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के साथ तृप्ति डीमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म धड़क 2 भी रिलीज होने जा रही है. दोनों फिल्में अलग-अलग जोनर की है और लोगों में इनके लिए काफी क्रेज भी देखा जा रहा है. अजय देवगन की फिल्म कॉमेडी से भरपूर है तो वहीं दूसरी ओर धड़क 2 में आपको रोमांस के साथ-साथ थ्रिल भी देखने को मिलेगा. इस बीच अनुमान लगाया जा रहा है कि ये दोनों फिल्में पहने दिन आखिर बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करेंगी और कौन किस पर भारी पड़ेगा. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इन दोनों फिल्मों के प्रीडिक्शन के बारे में.

धड़क 2 पहले दिन कितनी करेगी कमाई?

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डीमरी की फिल्म के पहले दिन की ओपनिंग डे की बात करें तो ये फिल्म पहले दिन 3.75 और 4.25 करोड़ तक की कमाई करेगी. इन आंकड़ों से ये तय है कि फिल्म की पहले दिन अच्छी शुरुआत हो सकती है. इस फिल्म में पहली बार तृप्ति और सिद्धांत को ऑडियंस स्क्रीन पर साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड है.

सन ऑफ सरदार 2 कितनी करेगी कमाई?

वहीं दूसरी और अजय देवगन की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म पहले दिन 9 से 11 करोड़ की कमाई कर सकती है. वहीं इन आंकड़ों के हिसाब से अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑपिस पर ज्यादा कमाई करेगी. इसका पहला पार्ट सन ऑफ सरदार साल 2012 में रिलीज हुई थी. इसने बॉक्स ऑपिस पर 10.72 करोड़ की कमाई की थी. लेकिन अब देखना ये दिलचस्प होगा कि फिल्म का दूसरा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें: नहीं थम रही Saiyaara की सुनामी, Son of Sardaar 2 और Dhadak 2 के टिकटों पर मिल रही इतनी की छूट

फिल्म की कास्त में कौ-कौन?

मेकर्स ने जब से इन दोनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है तभी से फैंस के बीच इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. अजय देवगन की फिल्म की कास्ट की बात करें तो इसमें अजय के साथ मृणाल ठाकुर, मुकुल देव, रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, नीरू बाजवा, विंदू दारा सिंह और रोशनी वालिया मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं दूसरी ओर धड़क 2 में तृप्ति और सिद्धांत के साथ सौरभ सचदेवा लीड रोल में हैं.

Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read