Chaava OTT Release: विक्की कौशल की फिल्म छावा (Chaava) की रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. तमाम रिलीज डेट बदलने के बाद आखिरकार 14 फरवरी को छावा ने सिनेमाघरों में एंट्री मारा है और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन भी रिकॉर्डतोड़ रहा है. हर तरफ विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और रश्मिका मंदाना स्टारर इस ड्रामा पीरियड फिल्म की चर्चा हो रही है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फैंस को इस फिल्म का ओटीटी रिलीज (OTT Release) का इंतजार था. लेकिन अब ये इंतजार खत्म हो चुका है. छावा अब ओटीटी प्लेटफॉर्म (Chaava OTT Release) पर रिलीज हो गई है. ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ऑनलाइन छावा को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया गया है.
सिनेमाघरों में 56 दिनों तक सफलता हासिल करने के बाद विक्की कौशल की छावा आज यानी 11 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (OTT platform Netflix) पर रिलीज हो रही है. हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए लिखा गया आले राजे आले. साहस और गौरव की एक ऐसी कहानी देखिए जो समय के साथ उभर कर सामने आई है. 11 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर छावा देखिए. इस पोस्टर पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा हर हर महादेव. दूसरे यूजर ने लिखा इसका ही इंतजार था. एक अन्य यूजर ने लिखा अब फिल्म घर बैठे देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: दिलीप कुमार या शाहरुख नहीं, ये है भारतीय सिनेमा के पहले सिंगिंग सुपरस्टार, रामलीला में निभाते थे माता सीता का किरदार
बॉक्स ऑफिस सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, छावा ने 56वें दिन यानी ओटीटी रिलीज से पहले 30 लाख की कमाई हासिल की है. इसके बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 599.85 करोड़ कमाई हुई है. जबकि वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 805.25 करोड़ हुआ है. इसके चलते फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बन गई है. हालांकि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सिकंदर और अब सनी देओल की जाट ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते कमाई पर असर देखने को मिला है.
बता दें कि विक्की कौशल ने छावा में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई. जबकि रश्मिका मंदाना ने महारानी येसुबाई की भूमिका और अक्षय खन्ना ने मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका निभाई है. इसके अलावा आशुतोष राणा, दिव्य दत्ता और डायना पेंटी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए. फिल्म को लक्ष्मण उत्तेकर ने डायरेक्ट किया है. वहीं मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…
US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…