उत्तर प्रदेश

“इस्लाम में 3 तलाक और हलाला होता है, लेकिन हिंदू धर्म में महिला को देवी मानते हैं”, मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से रचाई शादी

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम लड़की के हिंदू लड़के से शादी करने का मामला सामने आया है. शाही इलाके में रहने वाले राजेश नाम के युवक से अलीगढ़ की रहने वाली रूबा ने शादी की है. शादी करने से पहले उसने धर्म परिवर्तन किया और रूबा से रूबी (Ruby) बन गई.

बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित के के शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों की शादी करवाई. हालांकि रूबी ने अपनी जान को खतरा बताया है. उसे डर है कि उसके परिवार वाले उसकी हत्या कर सकते हैं.

एक साल पहले हुई थी मुलाकात

मिली जानकारी के अनुसार, बरेली के शाही निवासी राजेश एक साल पहले किसी काम से अलीगढ़ गया था. वहां उसकी मुलाकात रूबा से हुई थी. दोनों के बीच एक साल तक फोन पर बात होती रही. इस दौरान दोनों शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया.

धर्म अलग-अलग होने से बढ़ी मुश्किलें

रूबा मुस्लिम समुदाय से है जबकि राजेश हिंदू. ऐसे में अलग अलग धर्म के होने से परिजन शादी को राजी नहीं थे, जिसके चलते  रूबा ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने को राजी हो गई. उसने स्वेच्छा से अपना घर छोड़कर बरेली राजेश के पास चली गई और धर्म परिवर्तन कर शादी के बंधन में बंध गई.

गौमूत्र और गंगाजल से रूबा का हुआ शुद्धिकरण

पंडित के के शंखधार ने रूबा की घर वापसी करवाई. उन्होंने गौमूत्र और गंगाजल से रूबा का शुद्धिकरण करवाया, जिसके बाद रूबा ने अपना नाम भी बदल लिया. उसने अपना नाम बदलकर रूबी (Ruby) रख लिया. जिसके बाद पंडित के के शंखधार ने विधि विधान से दोनों की शादी करवाई और जोड़े ने अग्नि के 7 फेरे लिए.

यह भी पढ़ें- बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी एलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का हापुड़ थाने में मुकदमा कराया दर्ज

परिवार वालों से जान का खतरा बताया

रूबी (Ruby) का कहना है कि वो बालिग है और अपना अच्छा बुरा सब जानती है. उसने कहा मुझे हिंदू धर्म अच्छा लगता है. मुझे कोई भी भगाकर नहीं लाया, बल्कि मैं अपनी मर्जी से बरेली आई हूं.

Ruby बोली नहीं पसंद 3 तलाक, हलाला और बुर्का

रूबी (Ruby) ने बताया कि उसे हिंदू धर्म पसंद है. उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है. उस पर किसी तरह को कोई दबाव नहीं है. उसने बताया कि इस्लाम धर्म में 3 तलाक और हलाला होता है. वहां बुर्का पहनना पड़ता है. जबकि हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी माना जाता है. यहां शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Pooja Choubey, Editorial Advisor

Recent Posts

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

20 minutes ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

22 minutes ago

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव से क्या बदलेगी भारतीयों की किस्मत? H-1B और ग्रीन कार्ड पर टकटकी

US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…

47 minutes ago

दिवाली पर घर में लगा लें ये 5 पौधे, सुख-समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी की कृपा!

Diwali Lucky Plants for Home: दिवाली पर तुलसी, मनी प्लांट, शमी, क्रासुला और केले का…

48 minutes ago

अमेरिका में बजा भारत का डंका! पिया डंडिया की धमाकेदार जीत से विरोधियों के खेमे में मचा कोहराम

US Midterm Elections 2026: भारतीय-अमेरिकी डेमोक्रेट पिया डंडिया ने फ्लोरिडा हाउस रेस में जीत हासिल…

1 hour ago