उत्तर प्रदेश

“11 साल में काशी का कायाकल्प हुआ है”, वाराणसी में CM Yogi ने पीएम मोदी का जताया आभार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि 11 साल में काशी काफी बदली है. मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि महाकुंभ के दौरान वाराणसी में हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के ऐतिहासिक विजय और दिव्य भव्य कुंभ के आयोजन के उपरांत पीएम की यह काशी यात्रा है.

CM Yogi बोले- 11 साल में बदली काशी

उन्होंने कहा कि कुंभ के आयोजन में काशी भी इसका साक्षी बना. देश और दुनिया से आने वाला श्रद्धालु पिछले 11 वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इस नई काशी और बाबा विश्वनाथ की धरा को नए कलेवर के रूप में देखने को उतावला दिखाई दे रहा था. 45 दिनों के आयोजन के इस अवसर पर काशी में भी एक श्रद्धालुओं और बाबा के भक्तों का दृश्य दिखाई दे रहा था. इस दौरान तीन करोड़ से अधिक श्रद्धालु यहां आकर बाबा विश्वनाथ के पावन धाम में दर्शन करके पुण्य के भागीदार बने थे.

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में काशी एक नई ऊंचाई को छूता दिखाई दिया है. स्वच्छता के प्रति पीएम द्वारा जो पहले दिन से दी गई गाइडलाइन थी, सुरक्षा के प्रति सतर्कता के बारे में पीएम के निर्देशों का पालन करके और नमामि गंगे परियोजना के बाद वह हर श्रद्धालु जिसने मां गंगा, यमुना और सरस्वती की त्रिवेणी में डुबकी लगाई, अपने आपको अभिभूत पा रहा था. नमामि गंगे परियोजना की सफलता के कारण महाकुंभ आज सफल हुआ है. इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.

“काशी शिक्षा का सबसे प्राचीन केंद्र थी”

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने कहा कि काशी ने पिछले 11 वर्षों में अपने को बदलते हुए देखा है. यह वही काशी है जो अपनी संकरी गलियों के लिए जानी जाती थी, अपने जाम के लिए जानी जाती थी. काशी शिक्षा का सबसे प्राचीन केंद्र थी, लेकिन यह पहले बहुत अस्त-व्यस्त थी. अब स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ी है.

पिछले 11 वर्षों में आपके नेतृत्व में 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजना काशी के लिए आई हैं. काशी में आज आपके कर कमलों से लगभग चार हजार करोड़ की परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास होगा. काशी में यूपी के प्रोडक्ट को मान्यता प्रदान करने के लिए काशी और उसके आसपास के जिले को सर्वाधिक जीआई टैग प्राप्त हुआ है. यूपी इस मामले में नंबर एक पर है.

पीएम ने दुष्कर्म की घटनाओं पर जताई चिंता

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने वाराणसी दौरे के दौरान शहर में कुछ दिन पूर्व घटी सामूहिक बलात्कार की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए त्वरित और कड़ा रुख अपनाया है. वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने पुलिस आयुक्त, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से इस मामले में विस्तृत जानकारी ली.

प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस जघन्य अपराध के सभी दोषियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. इसके साथ ही, उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यापक और प्रभावी व्यवस्थाएं करने पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें- PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री ने वाराणसी को दी करोड़ों की सौगात, पीएम मोदी बोले- मेरी काशी अब आरोग्य की राजधानी बन रही

बता दें कि बीते दिनों वाराणसी में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद सहित 11 अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

11 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

28 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

44 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago