मनोरंजन

Vijay Devarakonda ने खुल्लम-खुल्ला जताया Rashmika Mandanna के लिए प्यार, फिल्म इवेंट में किया कुछ ऐसा कि कन्फर्म हो गया रिश्ता!

Vijay Kiss Rashmika: काफी वक्त से साउथ इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक माने जाने वाले Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna के रिश्ते को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं. कभी दोनों को साथ छुट्टियां मनाते देखा जाता है, तो कभी एक-दूसरे की फिल्मों के प्रमोशन में दोनों साथ नजर आते हैं.

हाल ही में खबरें आई थीं कि इस कपल ने अक्टूबर में चुपचाप सगाई कर ली है. हालांकि दोनों ने अब तक इस रिश्ते पर खुलकर कुछ नहीं कहा, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि विजय ने अपने अंदाज में रश्मिका के लिए प्यार जाहिर करने का तरीका ढूंढ लिया है.

इवेंट में दिखा प्यार भरा लम्हा

हैदराबाद में हाल ही में रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ का सक्सेस इवेंट हुआ. इस मौके पर विजय भी वहां पहुंचे और फैंस को कुछ ऐसा देखने को मिला जो किसी ने उम्मीद नहीं की थी. विजय, जो आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद प्राइवेट रहते हैं, रश्मिका का खुलकर सपोर्ट करते दिखाई दिए.

इवेंट के दौरान उन्होंने रश्मिका के हाथों पर प्यार से किस किया और मुस्कुराते हुए उनकी ओर देखा. रश्मिका भी एस दौरान शरमाती हुई दिखाई दीं. ये पहली बार था जब दोनों ने इस तरह पब्लिकली अपना प्यार दिखाया. इवेंट का ये वीडियो कुछ ही घंटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई.

फैंस बोले– “अब तो शादी पक्की है”

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “उसकी रियल लाइफ गर्लफ्रेंड आखिरकार कन्फर्म हो गई.” एक और फैन ने कहा, “अब तो शादी की खबर का इंतजार है.” कई लोगों ने दिल और स्माइल इमोजी से अपना प्यार जताया. इवेंट में मौजूद दर्शकों ने भी जैसे ही ये पल देखा, जोरदार हूटिंग और तालियां बजाईं.

ये भी पढ़ें- Chinese Army को धूल चटाने वाले ‘120 बहादुर’ फिल्म में दिखेंगे, फरहान अख्तर हीरो; टैक्स फ्री कराने के लिए CM को लिखी चिट्ठी

ऑन-स्क्रीन से लेकर ऑफ-स्क्रीन तक chemistry रही हिट

विजय और रश्मिका की जोड़ी पहली बार 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में नजर आई थी. इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड’ में साथ दिखे और तभी से फैंस इनकी केमिस्ट्री के दीवाने हो गए. तभी से ये चर्चा शुरू हुई कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

8 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

9 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

9 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

9 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

9 hours ago