इस्लामाबाद में हुए आतंकी हमले का असर सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहा बल्कि पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच चल रही वनडे सीरीज पर भी पड़ गया. राजधानी में कोर्ट के बाहर हुए कार धमाके ने श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को इतना डरा दिया कि कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान छोड़ने का मन बना लिया था.
मंगलवार 11 नवंबर को हुए धमाके के बाद श्रीलंकाई टीम में खलबली मच गई. खबरें आईं कि करीब 8 से 10 खिलाड़ी सीरीज बीच में छोड़कर वापस श्रीलंका लौटना चाहते हैं. इससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की मुश्किलें बढ़ गईं. उन्होंने तुरंत श्रीलंकाई टीम को मनाने की कोशिशें शुरू कर दीं.
गुरुवार 13 नवंबर को दूसरा वनडे मैच खेला जाना था, लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ियों की चिंता के चलते पूरा शेड्यूल ही खतरे में पड़ गया. हालात को संभालने के लिए PCB ने बुधवार देर रात फैसला लिया कि सीरीज के बचे हुए दोनों मैच एक-एक दिन आगे बढ़ा दिए जाएंगे. अब ये मुकाबले 14 और 16 नवंबर को खेले जाएंगे.
हालांकि, ये मैच होंगे या नहीं, इस पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. श्रीलंकाई खिलाड़ियों की उपलब्धता पर सब कुछ निर्भर करता है. इसी बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने भी एक सख्त बयान जारी किया. उन्होंने अपने खिलाड़ियों को धमकी दी कि अगर कोई खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ बीच में दौरा छोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें-India vs South Africa: ऋषभ पंत के साथ कोलकाता टेस्ट खेलेंगे जुरेल, इस खिलाड़ी को बैठना पड़ सकता है बाहर
SLC के इस आदेश में खिलाड़ियों की सुरक्षा की चिंता कम और सीरीज को पूरा कराने का दबाव ज्यादा नजर आया. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या खिलाड़ियों की जान से ज्यादा जरूरी है एक क्रिकेट मैच? फिलहाल, सबकी नजर इस पर है कि श्रीलंकाई टीम मैदान पर उतरती है या नहीं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Special Train: त्योहारों के मौसम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे…
Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…
Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…