Ahmedabad Plane Crash: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे से जुड़ी अफवाहों पर सफाई दी है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस हादसे में विक्रांत के एक चचेरे भाई की मौत हुई है, लेकिन हाल ही में एक्टर ने इन खबरों को लेकर स्पष्ट किया है कि विमान के को-पायलट क्लाइव कुंदर उनके रिश्तेदार नहीं बल्कि पारिवारिक मित्र थे.
विक्रांत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “प्रिय मीडिया और दोस्तों, दुर्भाग्यवश दिवंगत श्री क्लाइव कुंदर मेरे चचेरे भाई नहीं थे. कुंदर परिवार हमारे करीबी पारिवारिक मित्र हैं. कृपया इस संवेदनशील समय में अटकलें न लगाएं और उनके परिजनों को शांति से शोक मनाने दें.”
दरअसल, इससे पहले बुधवार को विक्रांत ने हादसे को लेकर अपनी भावनाएं साझा की थीं. उन्होंने लिखा था, “अहमदाबाद में हुई इस दर्दनाक विमान दुर्घटना ने दिल तोड़ दिया है. यह जानकर और भी दुख होता है कि मेरे अंकल क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर थे. ईश्वर आपको और आपके परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत दे.”
विक्रांत मैसी ने साथ ही यह अपील भी की कि ऐसी दुखद घटनाओं में तथ्यों की जांच किए बिना खबरें साझा न करें. उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि वह संवेदनशीलता के साथ रिपोर्टिंग करे और पीड़ित परिवारों की भावनाओं का सम्मान करे.
38 वर्षीय विक्रांत मैसी को हाल ही में ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ राशी खन्ना, ऋद्धि डोगरा और रोहित अमेरिया मुख्य भूमिकाओं में थे. अब वह अपनी अगली फिल्म ‘आँखों की गुस्ताखियाँ’ में नजर आएंगे, जिसमें शनाया कपूर और अक्षान सहरावत उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगे. यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद विमान हादसा: सीबीआई अफसर की बेटी दीपांशी की मौत, जन्मदिन का सरप्राइज बना आखिरी मुलाकात
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…