देश

Ahmedabad Plane Crash: लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान में थीं मणिपुर की दो क्रू मेंबर्स, दुर्घटना में गई जान

Manipur Crew Members In Ahmedabad Filght: अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त होने वाले एयर इंडिया विमान में मणिपुर की दो केबिन क्रू मेंबर शामिल थीं. दोनों की इस हादसे में मौत हो गई. उनकी पहचान 20 वर्षीय कोंगबराीलात्पम नगंथोई शर्मा और 26 वर्षीय लमनुंथेम सिंगसन के रूप में की गई.

इन दोनों क्रू मेंबर की मौत की पुष्टि मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर पोस्ट करते हुए की. एन बीरेन सिंह ने पोस्ट में लिखा, “ये बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मणिपुर की दो युवा केबिन क्रू सदस्य, कोंगराबैलाटपम नगंथोई शर्मा और लैमनुनथेम सिंगसन, अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में अपनी जान गंवाने वालों में शामिल थीं. दोनों बेहद जीवंत और समर्पित थीं. उनका अचानक चले जाना उनके परिवारों, दोस्तों और हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके प्रियजनों को इस अकल्पनीय दर्द से उबरने की शक्ति मिले.”

नेताओं ने विमान दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने विमान दुर्घटना पर दुख और शोक व्यक्त किया. राजभवन ने अपने एक्स हैंडल पर कहा, “मणिपुर के राज्यपाल ने अहमदाबाद से लंदन की उड़ान के दौरान हुई विमान दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है.”

यह भी पढ़िए: Ahmedabad Plane Crash के बाद मुंबई से लंदन जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यूं वापस एयरपोर्ट पर लौटा- VIDEO

मैतेई समुदाय से संबंध रखती थीं नगंथोई शर्मा

कोंगबराीलात्पम नगंथोई शर्मा मणिपुर के थौबाल जिले से थीं और मैतेई समुदाय से संबंध रखती थीं, जबकि थाडौ जनजाति से संबंध रखने वाली लैमनुनथेम सिंगसन कांगपोकपी जिले से थीं.

कोंगबराीलात्पम नगंथोई शर्मा के एक रिश्तेदार ने इंफाल में कहा कि विमान दुर्घटना के बारे में सुनने के बाद उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन कोई भी कॉल रिसीव नहीं हुई. उन्होंने कहा, “उनका मोबाइल फोन चालू था और लगातार घंटी बज रही थी. उड़ान भरने से पहले उनका आखिरी संदेश था कि मैं लंदन जा रही हूं. कुछ ही मिनटों में हम उड़ान भरेंगे. हो सकता है कि उसके बाद हम बात न कर पाएं.”

तीन साल पहले इंफाल में हुई थी इनकी भर्ती

परिवार ने बताया कि नगंथोई शर्मा को एयर इंडिया ने तीन साल पहले इंफाल में हुए एक रिक्रूटमेंट ड्राइव के दौरान चुना था, जब वह स्नातक की पढ़ाई कर रही थीं. चयन के बाद उन्हें मुंबई में तैनात किया गया था.

यह भी पढ़िए: बहुत ही दुखद… जिस नंबर को पूर्व CM विजय रूपाणी ने लकी माना, उसी दिन गई उनकी जान

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

18 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

22 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

38 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

39 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

54 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

1 hour ago