फिल्ममेकर Vivek Agnihotri एक बार फिर अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन ये कोई नई फिल्म नहीं बल्कि साल 2025 में रिलीज हुई ‘The Bengal Files’ (The Bengal Files) हैं. जी हां, विवादों में घिरी इस फिल्म की चर्चा बंगाल चुनावों का रिजल्ट आने के बाद एक बार फिर शुरू हो गई है. दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.
पहले ऐसी चर्चा थी कि फिल्म आज, शुक्रवार यानी 8 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन अग्निहोत्री ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्पष्ट किया कि फिल्म इस हफ्ते नहीं बल्कि अगले शुक्रवार यानी 15 मई को पश्चिम बंगाल के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
आपको याद दिला दें कि ‘द बंगाल फाइल्स’ पिछले साल 5 सितंबर 2025 को पूरे भारत में रिलीज हो चुकी है. हालांकि उस वक्त पश्चिम बंगाल में इसे रिलीज करने की अनुमति नहीं मिली थी. विवेक अग्निहोत्री ने आरोप लगाया था कि राज्य सरकार और प्रशासन ने जानबूझकर फिल्म को सिनेमाघरों तक नहीं पहुंचने दिया. लेकिन अब चुनाव नतीजों के बाद, विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि बंगाल की जनता आखिरकार इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देख सकेगी.
विवेक अग्निहोत्री ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन मुश्किलों का जिक्र किया, जो उन्होंने इस फिल्म को बनाने और रिलीज करने के दौरान झेलीं. उन्होंने दावा किया कि फिल्म को रोकने के लिए उन पर चौतरफा दबाव बनाया गया. अग्निहोत्री ने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए उन मुश्किलों के बारे में बताया जो उन्हें इस फिल्म को बनाते हुए और रिलीज करने के वक्त पर झेलनी पड़ी थी. साथ ही उन्होंने बताया की फिल्म को रोकने के लिए उन पर हर तरफ से
अग्निहोत्री ने लिखा, “हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोका गया, हम पर हमले किए गए. मेरे खिलाफ दर्जनों FIR दर्ज कराई गईं और यहां तक कि बंगाल में मेरी एंट्री तक बैन कर दी गई थी. स्थिति ऐसी थी कि मैं राज्यपाल से अपना अवॉर्ड लेने तक नहीं जा सका.” उन्होंने आगे कहा कि इन तमाम संघर्षों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और चुनावी शोर के बीच फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी रखी.
‘द बंगाल फाइल्स’ अपनी घोषणा के वक्त से ही विवादों के घेरे में रही है. फिल्म का विषय पश्चिम बंगाल की राजनीति और वहां होने वाली कथित हिंसा से जुड़ा बताया जा रहा है. जहां एक तरफ फिल्म के समर्थकों का कहना है कि यह फिल्म उन कड़वे सच को सामने लाती है जिन्हें दबा दिया गया था, वहीं दूसरी ओर विपक्षी दल इसे एक राजनीतिक एजेंडा करार दे रहे हैं.
पोस्ट के आखिर में विवेक अग्निहोत्री ने बंगाल की जनता को बधाई देते हुए लिखा, “अब बंगाल के लोग बिना किसी डर के अपना सिर उठाकर चल सकते हैं.” अब देखना यह होगा कि 15 मई को जब फिल्म बंगाल के सिनेमाघरों में लगेगी तो वहां के दर्शक इसे कैसा रिस्पॉन्स देते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…
UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…
Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…
भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…