Bharat Express DD Free Dish

“धुरंधर अभी पूरी नहीं हुई है…” क्या आने वाला है तीसरा पार्ट? सरप्राइज ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें; जानें क्या है आगे का अपडेट

बॉक्स ऑफिस पर ‘दंगल’ के रिकॉर्ड को चुनौती दे रही ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. फिल्म की निर्माता ज्योति देशपांडे ने हिंट दिया है कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और फैंस को जल्द ही कुछ रोमांचक देखने को मिल सकता है.

Dhurandhar 3, Aditya Dhar, Bollywood

Dhurandhar 3 Update: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जो गदर मचा रही है, उसकी चर्चा हर तरफ है. फिल्म को रिलीज हुए महीनों बीत चुके हैं, लेकिन इसका क्रेज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा. सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक, ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार है. इसी बीच फिल्म के भविष्य को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसने सिनेमा प्रेमियों के बीच हलचल तेज कर दी है.

अभी पिक्चर बाकी है मेरे दोस्त!

फिल्म की को-प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुछ ऐसे संकेत दिए हैं, जिससे साफ लग रहा है कि ‘धुरंधर’ की कहानी अभी थमी नहीं है. बॉलीवुड हंगामा से खास बातचीत में ज्योति ने कहा कि निर्माता अभी इस सफर को खत्म करने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने फैंस को एक्साइटेड करते हुए बताया, “धुरंधर के साथ हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ है. इस साल के अंत तक हम दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ सकते हैं. हमारे पास कुछ बहुत ही स्पेशल प्लान है.”

ज्योति के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म हो गया है. हालांकि उन्होंने साफ-साफ कुछ नहीं कहा, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सरप्राइज फिल्म के तीसरे पार्ट का आधिकारिक एलान हो सकता है.

क्या आदित्य धर बनाएंगे ‘धुरंधर 3’?

‘धुरंधर 2’ की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद से ही रिपोर्ट्स आ रही थीं कि प्रोड्यूसर्स आदित्य धर पर तीसरे पार्ट के लिए दबाव बना रहे हैं. अब सारी गेंद आदित्य के पाले में है. दर्शक यह जानने को बेताब हैं कि क्या आदित्य इस कहानी को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं या वो इसे यहीं रोकना चाहेंगे. अगर मेकर्स और डायरेक्टर के बीच बात बन जाती है, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ट्रिलॉजी में से एक साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें- विजय थलपति की जीत में परिवार क्यों गायब? पत्नी और बच्चों की दूरी पर उठे सवाल

‘दंगल’ के रिकॉर्ड पर खतरा

कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस के सारे समीकरण बिगाड़ दिए हैं. वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अब आमिर खान की ‘दंगल’ को कड़ी टक्कर दे रही है. फिलहाल यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. जानकारों का मानना है कि अगर ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार अगले कुछ हफ्तों तक ऐसी ही रही और इसने 2000 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया, तो यह ‘दंगल’ को पछाड़कर इतिहास रच देगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read