ईशा देओल के साथ हुई थी छेड़छाड़
Esha Deol: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी और एक्टर धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल हिंदी सिनेमा का एक जाना माना नाम हैं. ईसा ने बॉलीवुड में कोई मेरे दिन से पूछे फिल्म से डेब्यू किया था. इसके बाद वो धूम, न तुम जानो न हम, कुछ तो है, जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. बीते दिनों ईशा अपने पति भरत तख्तानी संग अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में रहीं.
इस बीच अब ईशा ने अपने एक इंटरव्यू में खुद के साथ हुई एक ऐसी घटना के बारे में बताया जिससे वो काफी शॉक्ड हो गई थीं. एक फिल्म के प्रीमियर पर ईशा को एक शख्स ने गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी. इसके बाद एक्ट्रेस ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि वो कभी भूल ही नहीं पाएगा.
ईशा देओल ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना का खुलासा किया. एक्ट्रेस ने बताया कि ये घटना साल 2005 में पुणे में उनकी फिल्म ‘दस’ के प्रीमियर इवेंट के दौरान हुई थी. उस कार्यक्रम में उनके साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जायद खान और अभिषेक बच्चन सहित उनके कई को-स्टार्स मौजूद थे. बाउंसरों से घिरे होने के बावजूद, जब वह इवेंट वेन्यू में एंट्री कर रही थी तो भीड़ में से एक शख्स ने उन्हें गलत तरीके से छुआ था.
इसके बाद ईशा ने आगे कहा जब मैं एंट्री कर रही थी उस वक्त मैं कई हट्टे-कट्टे बाउंसरों से घिरी हुई थी तो भीड़ में से एक व्यक्ति ने मुझे गलत तरीके से छुआ. इसके बाद मैंने किसी इधर-उधर नहीं देखा और फिर इस शख्स को पकड़ा और उसे भीड़ से बाहर निकाला और सबके सामने एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया.
ये भी पढ़ें: ‘चमचे की तरह आगे पीछे घूमते थे राजेश खन्ना’, उनके साथ काम करना था मुश्किल, ये क्या बोल गए जावेद अख्तर?
यह बताते हुए कि वह इस घटना को नजरअंदाज क्यों नहीं कर सकीं, ईशा ने आगे कहा, “मैं ज्यादा गुस्से वाली नहीं हूं, लेकिन अगर कोई मेरी सहनशीलता के स्तर से परे कुछ करता है, तो मैं रिएक्ट करती हूं. ऐसे में महिलाओं को जरूर बोलना चाहिए. सिर्फ इसलिए कि पुरुष शारीरिक रूप से मजबूत हैं, इसका मतलब ये नहीं है कि वे हमारा फायदा उठा सकते हैं. मेरा मानना है कि महिलाएं इमोशनली स्ट्रॉन्ग होती हैं और हमें इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करना चाहिए.
बता दें कि ईशा देओल ने 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी और वह दो बेटियों राध्या और मिराया की मां हैं. हालाँकि, फरवरी 2024 में, उन्होंने और भरत ने शादी के 12 साल बाद अलग होने की घोषणा कर दी थी. वहीं प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो ईशा ने ‘कोई मेरे दिल से पूछे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और ‘ना तुम जानो ना हम’, ‘एलओसी: कारगिल’ और ‘क्या दिल ने कहा’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.
-भारत एक्सप्रेस
US Russia Oil Deal: ट्रंप ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर दावा किया कि पुतिन…
मध्य अमेरिका के पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने अफरा-तहरी मचा…
Bihar News: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए…
IMD Weather Update Today: 10 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और…
IND vs WI 2nd T20: रांची के दूसरे T20 में भारत ने 249 रन बनाए,…
Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सीजेपी…