मनोरंजन

इस एक्टर के प्यार में दीवानी होकर गुपचुप तरीके से जीनत अमान ने रचा ली थी शादी, फिर पति ने पीट-पीटकर एक्ट्रेस का तोड़ा जबड़ा

Zeenat Aman: बॉलीवुड की मशहूर अदाकार जीनत अमान अपने समय की सबसे बोल्ड और खूबसूरत अदाकार रही हैं. उन्होंने जहां अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई. वहीं अपनी निजी जीवन में कभी खुश नहीं रही. ना सिर्फ बेहतरीन फिल्मों बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रह चुकी हैं. जीनत अमान ने अपनी जिंदगी में कई लोगों को डेट किया है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक एक्टर ऐसा भी रहा था जिसने एक्ट्रेस का न केवल दिल तोड़ा बल्कि उनके साथ काफी बुरा बर्ताव भी किया. इस एक्टर के प्यार में जीनत इतनी दीवानी हो गई थीं कि उसकी मारपीट तक को झेला था. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन है वो एक्टर?

जीनत अमान ने इस एक्टर से कर ली थी गुपचुप शादी

हम बात कर रहे हैं संजय खान की. जीनत अमान और संजय खान 70 के दशक में एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. उस समय इन दोनों के रिश्ते की खबरें हर जगह फैल गई थी. जीनत अमान और संजय खान की पहली मुलाकात 1970 में फिल्म अब्दुल्ला के सेट पर हुई थी जहां दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए.

हालांकि संजय खान पहले से ही जरीन खान के साथ शादी कर चुके थे. लेकिन उन्होंने किसी की परवाह किए बिना जीनत अमान से प्यार का रिश्ता शुरू कर दिया. ऐसा अफवाहें थीं कि जीनत अमान और संजय खान का प्यार इतना बढ़ गया था कि उन्होंने 1978 में जैसलमेर में गुपचुप शादी कर ली थी.

संजय खान ने लगाया आरोप

जहां जीनत ने अपनी खूबसूरती से पूरी इंडस्ट्री को अपना दीवाना बना रखा था वह खुद संजय की दीवानी बनी बैठी थीं. लेकिन इस प्यार ने उन्हें तोड़ कर रख दिया क्योंकि संजय खान उन्हें अक्सर पिटा करते थे. इस लव स्टोरी में हद तो तब हो गई जब जीनत पर संजय ने डायरेक्टर संग अफेयर का आरोप लगाया था. जीनत को जब इस बात का पता चला तो वह शूटिंग छोड़ मुंबई लौंट आई. जब वह मुंबई पहुंची तो उन्हें पता चला कि संजय अपनी पहली वाइफ और दोस्तों के संग ताज होटल में पार्टी कर रहे हैं. जीनत गुस्से में वहां पहुंच गई.

यह भी पढ़ें:वो एक्ट्रेस जिसकी लाश को ठेले पर श्मशान घाट ले जाया गया, बॉयफ्रेंड ने प्रॉस्टिट्यूशन के लिए किया था मजबूर

भरी महफिल में पीट-पीटकर एक्ट्रेस का तोड़ा जबड़ा

जीनत को वहां ऐसे देख संजय खान सहित सभी लोग हैरान रह गए. तभी अचानक उन्होंने सबके सामने ही जीनत को पीटना शुरू कर दिया. संजय ने होटल स्टाफ और मेहमानों के सामने जीनत को बुरी तरह पीटा. संजय ने एक्ट्रेस की इतनी बुरी तरह पिटाई की कि उनका जबड़ा तक टूट गया. इसके साथ ही उनकी दाहिनी आंख की रोशनी भी कमजोर पड़ गई. इस घटना का जिक्र खुद संजय ने अपनी बायोग्राफी द बिग मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ में किया था.

जीनत की दूसरी और तीसरी शादी

इसके बाद जीनत ने संजय से अपना रिश्ता खत्म कर लिया और 1985 में एक्टर और प्रोड्यूसर मजहर खान से शादी कर ली. मजहर अब इन दुनिया में नहीं हैं. मजहर के निधन के बाद जीनत अमान ने तीसरी शादी 2012 में अमन खन्ना उर्फ सरफराज जफर अहसन से की. पेशे से सरफराज रियल एस्टेट कारोबारी थे.

यह शादी भी काफी चर्चे में रही क्योंकि उन दिनों जीनत 59 साल की थीं जबकि सरफराज 33 साल के. हालांकि यह शादी भी ज्यादा दिनों नहीं टिक पाई. जीनत ने इस शादी को तोड़ते हुए सरफराज पर रेप और धोखाधड़ी करने सहित कई आरोप लगाए थे. जीनत के एफआईआर के बाद मुंबई पुलिस ने सरफराज को गिरफ्तार भी किया था और वह कई दिनों तक जेल में रहे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

1 hour ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

6 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

7 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

8 hours ago