मनोरंजन

वो एक्ट्रेस जिसकी लाश को ठेले पर श्मशान घाट ले जाया गया, बॉयफ्रेंड ने प्रॉस्टिट्यूशन के लिए किया था मजबूर

Superstar Actress Was Forced Into Prostitution: फिल्मी जगत में किसी के भी जीवन का क्या भविष्य होगा ये तो कोई नहीं कह सकता. जी हां, बहुत सारे स्टार्स ऐसे हैं जो रातों-रात सुपरस्टार बन जाते हैं, लेकिन कुछ कहानियां ऐसी होती हैं, जो दिल को झकझोर देती हैं. ऐसे में आज हम एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बात करेंगे, जिनका जीवन एक समय पर बॉलीवुड के शिखर पर था, लेकिन बाद में उन्हें गरीबी, मानसिक तनाव और अकेलेपन का सामना करना पड़ा. हम बात कर रहे हैं अस्ट्रेस्सम विमि की, जिनका बॉलीवुड में नाम तो था, लेकिन उनका जीवन एक दुखद मोड़ पर खत्म हुआ.

विमी की लाइफ (Superstar Actress was forced into prostitution)

विमी का जन्म 1943 में एक सिख परिवार में हुआ था. वो बचपन से ही गायन के शौकीन थीं और कॉलेज के दिनों में आल इंडिया रेडियो पर गाती थीं. सोफिया कॉलेज से मनोविज्ञान में ग्रेजुएशन करने के बाद उनकी शादी बिजनेस परिवार के सदस्य शिव अग्रवाल से हुआ था. उनके दो बच्चे भी थे. लेकिन उनका जीवन जल्द ही एक अलग मोड़ लेने वाला था.

बॉलीवुड में विमि का सफर

विमी को बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने का मौका संगीतकार रवि के जारिए मिला. उन्हें बीआर चोपड़ा की फिल्म ‘हमराज’ में मुख्य भूमिका निभाने का अवसर मिला, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इस फिल्म के बाद विमि रातों-रात स्टार बन गईं. वह प्रमुख पत्रिकाओं की कवर गर्ल बन गईं और उनकी तस्वीरें स्टाइल और स्टार जैसी पत्रिकाओं में छपीं.

अवसरों का संकट (Superstar Actress was forced into prostitution)

हालांकि, उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चला. हमराज के बाद विमि की ज्यातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गईं. आबरू (1968) और पतंगा (1971) जैसी फिल्में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं. पंजाबी फिल्म नानक नाम जहाज है (1973) में उनका अभिनय सराहा गया, लेकिन इससे भी उनकी बॉलीवुड किस्मत नहीं बदली.

यह भी पढ़ें: नशे में धुत घर के बाहर हंगामा कर रहे थे कपिल शर्मा! गार्ड ने जड़ा था थप्पड़, हुआ शॉकिंग खुलासा

पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल

विमी के करियर के Downfall के साथ उनका निजी जीवन भी समस्याओं से भरा हुआ था. उनकी शादी टूट गई और वो मानसिक और शारीरिक हिंसा का शिकार हुईं. एक समय के बाद, उन्होंने फिल्म निर्माता जॉली के साथ संबंध बनाये, लेकिन जॉली ने उनका शोषण किया. उनकी खुद की बनाई वर्कशॉप विमी टेक्सटाइल्स भी कर्ज चुकाने के लिए बेचनी पड़ी. रिपोर्ट्स थीं कि जॉली ने विमी को प्रॉस्टिट्यूशन में भी धकेला था. वो जबरदस्ती विमी को दूसरे प्रोड्यूसर्स के पास भेजता था.

अकेलापन और शराब का सहारा

विमी की निजी जिंदगी में इन समस्याओं के कारण वे डिप्रेशन और अकेलेपन का सामना करने लगीं. एक समय की सुपरस्टार अभिनेत्री शराब के सहारे अपना जीवन गुजारने लगी थीं. उन्होंने अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन में पूरी तरह से असफलता महसूस की थी. विमी का जीवन बहुत ही दर्दनाक मोड़ पर खत्म हुआ. उन्होंने लीवर की बीमारी के कारण अपनी जिंदगी खो दी और उनका निधन सिर्फ अपने शुरुआती 30s में हुआ. उनका अंतिम संस्कार बेहद साधारण तरीके से हुआ और उनका शव चायवाले की ठेली पर ले जाया गया.

Uma Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago