मनोरंजन

Manu Bhaker ने जीता ओलंपिक में मेडल तो बॉलीवुड सितारों ने लुटाया प्यार, अनिल कपूर से लेकर तापसी पन्नू समेत इन स्टार्स ने दी बधाई

Manu Bhaker Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. बता दें कि ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं. उन्होंने फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया है. बता दें कि देशभर में इस समय खुशी का माहौल है. कई फिल्मी सितारे भी सामने आए और सोशल मीडिया पर मनु के नाम का पोस्ट लिखा.

प्रीति जिंटा और तापसी ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और तापसी पन्नू ने मनु भाकर को जीत की बधाई दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी खुशी जाहीर की है. प्रीति जिंटा ने लिखा-भारत के लिए पहला पदक जीतने पर मनु भाकर को ढेर सारी बधाई. वहीं तापसी पन्नू ने भी इंस्टाग्राम पर अपना रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कांस्य पदक के साथ हमारा ओलंपिक पदक का खाता भी खुल चुका है. इस शानदार निशानेबाज को बधाई.

जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर ने भी दी बधाई

बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मनु की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, “खाता खुल गया… मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट ब्रॉन्ज जीत लिया है. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का पहला मेडल.” अनिल कपूर ने लिखा, “इस साल ओलंपिक में भारत की पहली शानदार जीत के लिए मुबारक हो मनु भाकर. Wohoooo…आगे बढ़ो इंडिया.”

अनुपम खेर ने शेयर की फोटो

वहीं अनुपम खेर ने मनु की फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- मनु भाकर की जय हो… राजकुमार राव ने भी पोस्ट किया और कहा, “बधाई हो मनु भाकर, हम सबको आप पर गर्व है.” बता दें कि कंगने ने मनु का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हे बधाई दी है.

इन सितारों ने भी दी बधाई

वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इंस्टाग्राम स्टोर शेयर कर मनु को स्टार बुलाया है. साथ ही सिद्धार्थ ने कहा कि भारत के लिए यह शानदार शुरुआत है. बता दें कि शिल्पा शेट्टी, सुनील शेट्टी, फातिमा सना शेख समेत कई फिल्मी सितारों ने मनु को जीत की बधाई दी है.

12 साल बाद आया मेडल

मनु भाकर ने भारत को ओलंपिक में 12 साल बाद शूटिंग में मेडल दिलाया है. आखिरी बार भारत ने मेडल साल 2012 में जीता था. शूटिंग में यह भारत का अब तक का पांचवां मेडल है. बता दें कि राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने साल 2004 में सिल्वर जीता था. अभिनव बिंद्रा ने साल 2008 में गोल्ड जीता था. साल 2012 में विजय कुमार ने सिल्वर जीता था और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज जीता था.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

8 minutes ago

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रस्ताव पास होते ही बीजेपी का वॉकआउट, सदन में भारी हंगामा

Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…

31 minutes ago

कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO

Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…

54 minutes ago

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

1 hour ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

2 hours ago