सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Snake For Protein: प्रोटीन के लिए साग-सब्जी और मांसाहारी खाना खाते तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपने सुना है कि प्रोटीन के लिए लोग सांप भी खाने लगे हैं? भले ही आपको सुनने में ये अजीब लगे लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल खबर में दावा किया गया है कि दुनिया के कई देशों में सांप को खाने का चलन काफी बढ़ रहा है और इसकी वजह प्रोटीन को बताया जा रहा है.
ये तो सभी जानते हैं कि शरीर के लिए प्रोटीन बहुत ही जरूरी होता है. इससे शरीर हष्ट-पुष्ट और मजबूत बनता है. प्रतिदिन के जीवन में प्रोटीन खाने का एक अहम हिस्सा होता है. सोशल मीडिया पर वायरल खबर के मुताबिक, एक शोध में पाया गया है कि सांप का मीट में चिकन के बराबर ही प्रोटीन होता है. इसी के साथ ही इसमें सैचुरेटेड फैट बेहद कम होता है. इसको खाने वालों का दावा है कि इसका स्वाद भी पकाने के बाद काफी अच्छा लगता है. यही वजह है कि कई देशों में इसकी डिमांड काफी बढ़ रही है.
प्रोटीन के बहुत सारे स्रोत होते हैं. इसमें वेज भी है नॉनवेज भी शामिल है. अंडा प्रोटीन का एक बेहद अच्छा स्रोत होता है. तो दूसरी ओर जो लोग बॉडी बिल्डिंग का काम करते हैं या जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं. जिम ट्रेनर भी उन्हें प्रोटीन का सेवन अधिक करने के लिए कहते हैं. तो वहीं मीट भी अच्छी मात्रा में प्रोटीन मुहैया करवाती है. नॉनवेज में प्रोटीन के लिए लोग चिकन और मटन का अलग-अलग तरह से सेवन करते हैं. हालांकि अब प्रोटीन के लिए लोगों ने सांप का सेवन भी करना शुरू कर दिया है. हालांकि भारत में इस तरह की घटना देखने को न मिले लेकिन दुनिया के तमाम हिस्से हैं, जहां पर प्रोटीन के लिए लोग सांप को खाने में शामिल कर रहे हैं और दुनिया के तमाम हिस्सों में पिछले कुछ सालों में इसकी मांग भी बढ़ती दिखाई दे रही है.
वियतनाम और थाईलैंड में स्नैक फॉर्म बड़ी संख्या में संचालित हो रहे हैं. स्नैक सूप के अलावा प्रोटीन के लिए सांप को लोग पका कर खा रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…
अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…
नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…
Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…
Delhi-NCR Weather: क्या इस बार करवा चौथ पर बादलों की वजह से चांद देखने के…