मनोरंजन

इस फिल्म का बजट था इतना कम कि बीच सड़क कार में कपड़े बदलती थीं Vidya Balan, रिलीज के बाद की थी छप्परफाड़ कमाई

Vidya Balan: विद्या बालन की गिनती बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में की जाती है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शानदार पहचान बना चुकी हैं. विद्या की पहली फिल्म ‘परिणीता’ थी जो 2005 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में वो सैफ अली खान और संजय दत्त के साथ नजर आई थीं.

विद्या बालन ने अपने अब तक के करियर में ‘द डर्टी पिक्चर’,‘भूल भुलैया’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है. उन्हीं फिल्मों की लिस्ट में विद्या बालन की फिल्म कहानी भी शामिल है. यह बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस बीच विद्या बालन को लेकर डायरेक्टर सुजॉय घोष ने बड़ा खुलासा किया है.

कार में कपड़े बदलती थीं विद्या बालन

विद्या बालन की फिल्म कहानी का डायरेक्शन सुजॉय घोष ने किया था. ये फिल्म सुजॉय घोष के करियर के लिए एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान ‘कहानी’ के निर्देशक सुजॉय घोष ने ये खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि फिल्म का बजट टाइट होने की वजह से वे विद्या बालन के लिए वैनिटी वैन नहीं खरीद सकते थे.

सुजॉय ने कहा, “हमारे पास वैनिटी वैन खरीदने के लिए भी कोई बजट नहीं था. हमारे पास शूटिंग थोड़ी देर रोकने के लिए लग्जरी नहीं थी क्योंकि हमारा बजट कम था. इसलिए, जब भी विद्या बालन को कपड़े बदलने होते थे, हम उसकी इनोवा को कवर करते थे सड़क के बीच में एक काला कपड़ा, और वह अंदर कपड़े बदलती थी और शूटिंग के लिए बाहर आती थीं.”

ये भी पढ़ें:Telangana की मंत्री ने ऐसा क्या कहा कि एक्टर Nagarjuna ने दर्ज कराई आपराधिक मा​नहानि की शिकायत

सुजॉय घोष ने की विद्या बालन की तारीफ

‘कहानी’ बनाने से पहले सुजॉय घोष लगातार तीन फिल्में दे चुके थे. इसी बारे में बात करते हुए सुजॉय ने कहा 2009 में उनकी फिल्म अलादीन की असफलता के बाद विद्या बालन कहानी फिल्म करने से मना कर सकती थीं. लेकिन मैंने देखा कि उस जनरेशन के एक्टर्स सर अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तर जुबान के बहुत पक्के होते हैं. अगर वो कुछ करने का वादा कर देते हैं तो वो करते हैं विद्या भी उसी कैटेगरी में आती हैं.

दुनियाभर में ‘कहानी’ ने  की थी छप्परफाड़ कमाई

साल 2012 में आई ‘कहानी’ में विद्या बालन ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और परमब्रत चटर्जी ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं. यह थ्रिलर फिल्म सुजॉय घोष द्वारा को राइट और को-प्रोड्यूस की गई थी. फिल्म 15 करोड़ के बजट में बनी थी और इसने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 79.20 करोड़ के करीब कमाई की थी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

5 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

13 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

14 minutes ago

अखिलेश के PDA फॉर्मूले में सेंध! ओवैसी ने 150 सीटों पर ठोका दावा, क्या बंट जाएगा मुस्लिम वोट?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी समीकरण बदल रहे हैं. अखिलेश…

26 minutes ago

भारत में ARIN-AP की 11वीं वार्षिक बैठक शुरू, अपराध की कमाई की वसूली पर चल रही है मंथन

भारत वर्ष 2026 में ARIN-AP (Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific) की अध्यक्षता कर रहा है…

30 minutes ago

हर महीने सहारा बदलती हैं ममता बनर्जी! कुणाल घोष पर अंडाकांड और बंगाल हिंसा को लेकर बरसे दिलीप घोष

Dilip Ghosh: ममता बनर्जी के करीबी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला को लेकर…

30 minutes ago