मनोरंजन

‘उसे हाथ क्यों लगाया…’ जब इस फिल्म की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली पर भड़के थे सलमान खान, ऐश्वर्या राय से जुड़ा है किस्सा

Salman Khan Kissa: बॉलीवुड के भाईजान कह जाने वाले सलमान खान की एक्टिंग हर किसी को पसंद आती है. फैंस उनकी फिल्म को देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं. सलमान खान का फिल्मी करियर ना सिर्फ बेहद दिलचस्प किस्सों से भरा है बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ भी कम फिल्मी नहीं है. सलमान खान के कई अफेयर्स बॉलीवुड की चर्चा की सबब बनते रहे हैं.

लेकिन सबसे ज्यादा जिक्र सलमान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के होते रहे हैं. इस बीच हम आपको संजय लीला भंसाली और सलमान खान का एक किस्सा सुनाने जा रहे हैं. यह किस्सा तब का है जब फिल्ममेकर सलमान खान के साथ हम दिल दे चुके सनम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म के सेट पर एक्टर निर्देशक पर बुरी तरह भड़क गए थे.

जब संजय लीला भंसाली पर भड़के थे भाईजान

संजय लीला भंसाली ने सलमान खान के साथ हम दिल दे चुके सनम की थी. इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन लीड रोल में थीं. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस किस्से के बारे में मूवी में ऐश्वर्या राय की मां का किरदार निभाने वाली स्मिता जयकारा ने बताया है कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय का प्यार हम दिल दे चुके सनम फिल्म के सेट पर परवान चढ़ा था. इनकी जोड़ी को फिल्म में भी काफी पसंद किया गया था. हालांकि ऐश्वर्या राय की वजह से संजय लीला भंसाली पर बुरी तरह भड़क गए थे.

ऐश्वर्या ने सलमान को कहा पजेसिव बॉयफ्रेंड

दरअसल, सलमान खान और ऐश्वर्या राय का ब्रेक अप के बेहद बुरे मोड़ पर आकर हुआ था. हमेशा दोनों ने एक दूसरे को लेकर चुप्पी साधी रखी लेकिन ऐश्वर्या ने एक बार सलमान को पजेसिव बॉयफ्रेंड कहा था. साथ ही सलमान खान के ऐश्वर्या को लेकर हंगामे और विवेक ओबेरॉय को धमकी के आरोपों वाला एपिसोड भी खासी चर्चा में रहा था.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Winner करणवीर मेहरा की एक्स वाइफ बनीं दोबारा दुल्हन, मंदिर में लिए सात फेरे, एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीरें

संजय ने पकड़ा ऐश्वर्या का हाथ

फिल्म हम दिल दे चुके सनम के सेट्स पर दोनों के बीच काफी गहरा बॉन्ड दिखा था. इसे लेकर फिल्म में ऐश्वर्या की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस स्मिता जयकर ने शूटिंग के दौरान का एक किस्सा शेयर किया था. स्मिता ने बताया कि फिल्म के एक गाने की शूटिंग के दौरान चीजें गंभीर हो गई थीं. दरअसल फिल्म के सुपरहिट सॉन्ग ‘आंखों की गुस्ताखियां माफ हों’ की शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली ऐश्वर्या राय को डांस मूव्स समझा रहे थे. इस दौरान संजय ने ऐश्वर्या का हाथ पकड़ा तो वहां खड़े सलमान अचानक गुस्सा हो गए थे.

आपने उसे छुआ कैसे

संजय ने ऐश्वर्या का हाथ छुआ तो सलमान उनके पास गए और बोले कि संजय सर आपने उसे छुआ कैसे…आप उसे बिल्कुल छू नहीं सकते. सलमान के ऐसा करने की वजह से सेट्स पर माहौल तनावभरा हो गया था. हालांकि ये कोई बड़ा मुद्दा नहीं बना था. ऐश्वर्या के लिए सलमान का हद से ज्यादा प्रोटेक्टिव होना बाकी के लोगों के लिए मुश्किल भरा हो जाता था. हालांकि बाद में संजय और सलमान के रिश्ते नॉर्मल हो गए थे. कुछ वक्त पहले जब संजय की वेब सीरीज हीरामंडी रिलीज हुई तो प्रीमियर के मौके पर सलमान खान भी पहुंचे थे.

.-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

24 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

28 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago