मनोरंजन

फिल्मों में सबसे ज्यादा ऑरेंज आउटफिट में क्यों दिखती थीं मुमताज? वजह भी जान लीजिए

Mumtaz Birth Annivarsary: बॉलीवुड में 60 और 70 के दशक में अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री पर राज करने वाली दिग्गज एक्ट्रेस मुमताज आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने करियर में जूनियर आर्टिस्ट से लेकर सपोर्टिंग लीड और फिर मेन लीड तक का सफर तय किया और अलग मुकाम हासिल किया. उनका जन्म मुंबई में 31 जुलाई 1947 को हुआ था.

मुमताज की फिल्मों की बात करें तो वह ज्यादातर फिल्मों में ऑरेंज कलर की साड़ी या सूट में डांस करते हुई नजर आती थीं. दूसरे रंग के कपड़े यूं तो एक्ट्रेस पर काफी जंचते थे, लेकिन ऑरेंज कलर उनके लिए काफी अलग था. उनके पसंदीदा रंगों में सबसे फेवरेट ऑरेंज ही था. यही वजह है कि वह कोशिश करती थीं कि स्क्रीन पर वह अपने पसंदीदा कलर के आउटफिट में जरूर नजर आएं.

11 साल की उम्र में किया डेब्यू

मुमताज ने महज 11 साल की उम्र में पर्दे पर डेब्यू किया और ‘सोने की चिड़िया’ फिल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी सफर शुरू हुआ. इसके बाद वह ‘वल्लाह क्या बात है’, ‘स्त्री’ और ‘सेहरा’ जैसी कई फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने 1963 में रिलीज हुई फिल्म ‘गहरा दाग’ में हीरो की बहन का किरदार निभाया. उन्होंने कई फिल्मों में साइड रोल भी किए.

काफी संघर्ष करने के बाद उन्हें लीड एक्ट्रेस के तौर पर भारत के मशहूर पहलवान और एक्टर दारा सिंह की फिल्म ‘फौलाद’ में रोल मिला. यह फिल्म हिट रही और लोगों ने उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया. अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए मेकर्स पर्दे पर उनकी जोड़ी को दिखाना चाहते थे, दारा और उन्होंने 16 फिल्मों में काम किया.

दारा सिंह के साथ हिट हुई जोड़ी

एक्ट्रेस अपने जमाने में एक्टिंग के लिए तो तारीफें बटोर ही रही थीं, साथ ही हर बार नया एक्शन कर दर्शकों को चौंका भी रही थीं. मुमताज के नाम जो 16 एक्शन थ्रिलर मूवीज हैं, उसमें ‘फौलाद’ के अलावा, ‘वीर भीमसेन’, ‘टार्जन कम्स टू डेल्ही’, ‘सिकंदर-ए-आजम’, ‘रुस्तम-ए-हिंद’, ‘राका’, ‘डाकू मंगल सिंह’, ‘टार्जन एंड किंग कॉन्ग’, ‘जंग और अमन’, ‘बॉक्सर’, ‘दो दुश्मन’, ‘ज्योत जले’, ‘सैमसन’, ‘आंधी और तूफान’, ‘हरक्यूलस’ और ‘जवान मर्द’ शामिल है. उन्हें बॉलीवुड की स्टंट क्वीन का टैग मिला.

यह भी पढ़ें- Kiara Advani Birthday: इस एक्ट्रेस को देखकर कियारा आडवाणी ने रखा बॉलीवुड में कदम, सलमान खान ने भी दी थी ये सलाह

दारा सिंह के अलावा, उनकी जोड़ी दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना के साथ भी हिट रही. दोनों ने एक साथ ‘दो रास्ते’, ‘सच्चा- झूठा’, ‘आपकी कसम’, ‘दुश्मन’, ‘रोटी’ जैसी फिल्मों में काम किया.

बिजनेसमैन से की शादी

पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो जब उनका करियर ऊंचाइयों पर था, तब उन्हें अफ्रीका के एक बिजनेसमैन मयूर माधवानी से प्यार हो गया और 1974 में शादी कर फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया. शादी के बाद वह विदेश में शिफ्ट हो गई. उनकी दो बेटियां है, बड़ी बेटी नताशा माधवानी और छोटी बेटी का नाम है तान्या माधवानी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

10 minutes ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

23 minutes ago

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

27 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

29 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

1 hour ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago