देश

दिल्ली नगर निगम साउथ एक्सटेंशन-2 विद्यालय में मनाया गया विंटर कार्निवल, देखिए तस्वीरें

Delhi News: दिल्ली नगर निगम के साउथ एक्सटेंशन-2 विद्यालय में 23 दिसंबर को क्रिसमस विंटर कार्निवल के अवसर पर एक भव्य आयोजन किया गया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजन और शिक्षा का समावेश करना था.

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. ओल्गा गौची (पत्नी रूबन गौची, High Commissioner of Malta) थीं. इसके अलावा अतिरिक्त आयुक्त (शिक्षा) अमित कुमार शर्मा, एनका वर्मा ट्रस्टी श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट, सुभाष मानव निदेशक ग्रामालय, हर्षित गुप्ता संस्थापक Womanite और अपर आयुक्त दिल्ली नगर निगम भी कार्यक्रम में शामिल हुए और इसका हिस्सा बने.

विद्यार्थियों ने किया मजेदार प्रदर्शन

कार्निवल में छात्रों ने कई रोचक और मनोरंजक गतिविधियाँ जैसे फन गेम्स, आर्ट एंड क्राफ्ट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और क्रिसमस कैरोल पर डांस का प्रदर्शन किया. इस दौरान, बच्चों ने विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिससे उनका उत्साह और मनोबल बढ़ा.

पर्यावरण के प्रति जागरूकता

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को VR तकनीक द्वारा गीला और सूखा कूड़ा अलग करने का खेल सिखाया गया. यह खेल छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. छात्रों ने इस खेल में भाग लेकर बहुत कुछ सीखा और प्रेरित हुए.

ट्रस्टी ने दी छात्रों को भेंट

कार्यक्रम के दौरान एनका वर्मा ट्रस्टी श्रीकांत वर्मा ट्रस्ट ने विद्यालय के छात्रों के लिए ₹11,000 की राशि भेंट की. समस्त गणमान्य अतिथियों ने छात्रों को चॉकलेट्स और गिफ्ट्स वितरित किए.

प्रधानाचार्य का आभार

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य नीलम कुजूर ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया.

यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित हुआ, जिसमें उन्होंने न केवल खेल-खिलाड़ी गतिविधियों का आनंद लिया, बल्कि समाज से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें भी सीखीं.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

19 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

40 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

54 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago