भारत विश्व के पटल पर अपना नाम दर्ज कराते जा रहा है. बीते कुछ समय में भारत ने कूटनीति के जरिये कई देशों में अपनी पहचान बनाई और कई बड़े देशों को झुकने को मजबूर भी किया है. ग्लोबल फायर पावर ने विश्व के ताकतवर देशों की सूची जारी की है, जिसमें भारत को चौथा स्थान प्राप्त हुआ है.
विश्व के कई देशों में ताकतवर बनने की होड़ मची है. सभी देश परमाणु हथियार से साथ आधुनिक हथियारों के खेप बढ़ाने में लगे हुए हैं. छोटे से बड़े देश युद्ध को ध्यान में रखते हुए अपनी सैन्य व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं. कई देश दूसरे देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास भी करते हैं. भारत ने भी अपनी सैन्य व्यवस्था और सुरक्षा तंत्रों को काफी मजबूत किया है. अब भारत भी कुछ ताकतवर देशों में गिना जाने लगा है. ग्लोबल फायर पावर नाम के एक वेबसाइट ने भारत को ताकतवर देशों की सूची में रखा है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत को चौथा ताकतवर देश विश्व में माना गया है.
अगर टॉप ताकतवर देशों की बात करें तो इस मामले में अमेरिका शीर्ष यानी की नंबर वन की सूची पर कायम है. दूसरे नंबर पर पुतिन के शासन वाला देश रूस है, जबकि तीसरे नंबर पर कई देशों की नजर में खटकने वाला देश और भारत का पड़ोसी देश चीन है. इसके बाद चौथे नंबर पर ताकतवर देशों की सूची में भारत है. ग्लोबल फायर पावर ने 60 विषयों पर ये रिपोर्ट 145 देशों की तुलना करके बनाई गई है, जिसमें भारत को चौथे नंबर पर स्थान दिया है. अगर हम रिपोर्ट से हटकर बात करें तो यकीनन भारत की सैन्य ताकत कुछ वर्षों बढ़ी है. भारत की सरकार ने सीमा से लेकर सैन्य ताकतों, हथियारों और मिसाइलों को मजबूत किया है.
ग्लोबल फायर पावर के रिपोर्ट में कई देश भारत के नीचे रह गए हैं. दक्षिण कोरिया को 5वां, इंग्लैंड को छठा, जापान को 7वां, तुर्की को 8वां, पाकिस्तान को 9वां और इटली को 10वां स्थान दिया गया है. पिछले कुछ समय से युद्ध में रहने वाले देश ईरान को 14वां, इजरायल को 17वां, यूक्रेन को 18वां स्थान दिया गया है. टॉप टेन देशों की सूची पर ध्यान डालें तो भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन भी हैं. चीन को तीसरा और पाकिस्तान को 9वां स्थान दिया गया है.
केंद्र सरकार देश की रक्षा तंत्र पर काम कर रही है. देश की सीमा विवाद को सुलझाने के साथ ही रक्षा प्रणाली को मजबूत कर रही है. हाल के समय में ही चीन से संबंधों को ठीक करने पर सरकार वार्ता कर रही है. हाल में ही भारतीय नौसेना को पनडुब्बी जहाज मिला है, जबकि हल्के हेलीकॉप्टर भी वायुसेना के साथ नौसेना को भी उपलब्ध कराया गया है. पाकिस्तान से लगे सीमा पर पंजाब में बड़े ड्रोन की भी तैनाती की गई है. भारत में पिछले 10 वर्षों में सेना सशक्त हुई है. इसके अलावा केंद्र सरकार सेना के मजबूती के लिए और भी कदम उठा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…
श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…