मनोरंजन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत बॉलीवुड में बल्ले-बल्ले, करीना से लेकर सुनील शेट्टी तक ने जताई खुशी

Women World Cup 2025: गुरुवार की रात भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जुड़ गया. वजह थी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया पर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शानदार जीत. जैसे ही टीम इंडिया ने यह मैच अपने नाम किया, पूरा देश जश्न में डूब गया. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर जगह सिर्फ “टीम इंडिया, टीम इंडिया” की गूंज थी.

इस गर्व भरे पल में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारे भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने जमकर टीम इंडिया की तारीफ की और जीत का जश्न मनाया.

करीना कपूर बनीं स्टेडियम की सबसे बड़ी फैन

एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस मैच के दौरान स्टेडियम में ही मौजूद थीं. वो UNICEF के इनवाइट पर मैच देखने पहुंची थीं और पूरी दिल से टीम इंडिया को चीयर कर रही थीं. जीत के बाद करीना ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा-  “जैसे कि मैंने कहा था, लड़कियां सब कुछ कर सकती हैं! अपने धैर्य और हिम्मत से उन्होंने ये साबित कर दिया. शाबाश टीम इंडिया, अब फाइनल की बारी है मेरी लड़कियों.”

करीना ने साथ ही टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स की भी तारीफ की, जिनकी शानदार बल्लेबाज़ी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई.

सुनील शेट्टी बोले– “ये तो जादू था!”

बॉलीवुड के ‘अन्ना’ सुनील शेट्टी का क्रिकेट से गहरा रिश्ता है. उनके दामाद केएल राहुल टीम इंडिया का हिस्सा हैं, इसलिए क्रिकेट उनके दिल के करीब है.

हिला टीम की जीत पर उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर भी लिखा- “339 रन, वो भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ! बड़ा टोटल था, लेकिन हमारे भरोसे ने कमाल कर दिया. जेमिमा की नाबाद शतकीय पारी और टीम इंडिया का निडर चेज बस जादू था. टीम इंडिया अब फाइनल्स में फायर और विश्वास के साथ उतरेगी.”

ऋषभ शेट्टी ने कहा– “भारत के लिए गौरव का पल”

‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने X पर लिखा- “भारत के लिए क्या शानदार पल है! हमारी महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली. मैदान पर उनकी एकता, प्रतिभा और जोश देखने लायक था. जेमिमा रोड्रिग्स, आपका शतक अद्भुत था!”

वरुण धवन, विक्रांत मैसी और रितेश देशमुख ने भी जताया गर्व

यंग स्टार्स वरुण धवन और विक्रांत मैसी ने भी टीम इंडिया की तारीफ में पोस्ट किया. वरुण ने जेमिमा को अपना “हीरो” बताया, जबकि विक्रांत ने उनकी बैटिंग को “क्रिकेट के इतिहास का सबसे खूबसूरत पल” बताया.
वहीं रितेश देशमुख ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा दोनों को बधाई दी, जिन्होंने टीम को जीत की राह दिखाई.

स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड भी स्टेडियम में दिखे

मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर पलाश मुच्छल, जो स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड हैं, वो भी इस रोमांचक मुकाबले को स्टेडियम में देख रहे थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के लिए पोस्ट शेयर किया और अपनी खुशी जताई.

टीम इंडिया अब रविवार, 2 नवंबर को मुंबई में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. यह मुकाबला न सिर्फ महिला क्रिकेट बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक होगा क्योंकि इस बार दुनिया को मिलने वाली है एक नई वुमन वर्ल्ड कप विजेता टीम!

ये भी पढ़ें- Womens World Cup 2025: ऑस्ट्रेलिया को रौंदकर भारत फाइनल में! अब दक्षिण अफ्रीका से होगा मुकाबला, क्या तीसरी बार मिलेगा खिताब?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

47 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

1 hour ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

1 hour ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago