Women World Cup 2025: गुरुवार की रात भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक और सुनहरा पन्ना जुड़ गया. वजह थी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया पर वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में शानदार जीत. जैसे ही टीम इंडिया ने यह मैच अपने नाम किया, पूरा देश जश्न में डूब गया. सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक, हर जगह सिर्फ “टीम इंडिया, टीम इंडिया” की गूंज थी.
इस गर्व भरे पल में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारे भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने जमकर टीम इंडिया की तारीफ की और जीत का जश्न मनाया.
करीना कपूर बनीं स्टेडियम की सबसे बड़ी फैन
एक्ट्रेस करीना कपूर खान इस मैच के दौरान स्टेडियम में ही मौजूद थीं. वो UNICEF के इनवाइट पर मैच देखने पहुंची थीं और पूरी दिल से टीम इंडिया को चीयर कर रही थीं. जीत के बाद करीना ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा- “जैसे कि मैंने कहा था, लड़कियां सब कुछ कर सकती हैं! अपने धैर्य और हिम्मत से उन्होंने ये साबित कर दिया. शाबाश टीम इंडिया, अब फाइनल की बारी है मेरी लड़कियों.”
View this post on Instagram
करीना ने साथ ही टीम की स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स की भी तारीफ की, जिनकी शानदार बल्लेबाज़ी ने टीम इंडिया को जीत दिलाई.
सुनील शेट्टी बोले– “ये तो जादू था!”
बॉलीवुड के ‘अन्ना’ सुनील शेट्टी का क्रिकेट से गहरा रिश्ता है. उनके दामाद केएल राहुल टीम इंडिया का हिस्सा हैं, इसलिए क्रिकेट उनके दिल के करीब है.

हिला टीम की जीत पर उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर भी लिखा- “339 रन, वो भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ! बड़ा टोटल था, लेकिन हमारे भरोसे ने कमाल कर दिया. जेमिमा की नाबाद शतकीय पारी और टीम इंडिया का निडर चेज बस जादू था. टीम इंडिया अब फाइनल्स में फायर और विश्वास के साथ उतरेगी.”
ऋषभ शेट्टी ने कहा– “भारत के लिए गौरव का पल”
‘कांतारा’ फेम ऋषभ शेट्टी ने भी इस जीत को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने X पर लिखा- “भारत के लिए क्या शानदार पल है! हमारी महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली. मैदान पर उनकी एकता, प्रतिभा और जोश देखने लायक था. जेमिमा रोड्रिग्स, आपका शतक अद्भुत था!”
What a moment for India! 🇮🇳🏏
Our women’s team @BCCIWomen storms into the ICC #WomensWorldCup2025 Final with a thrilling win over Australia!
A stunning display of determination, unity, and brilliance on the field.
Take a bow, @JemiRodrigues that century was pure class! pic.twitter.com/lAYF6jB8ir— Rishab Shetty (@shetty_rishab) October 30, 2025
वरुण धवन, विक्रांत मैसी और रितेश देशमुख ने भी जताया गर्व
यंग स्टार्स वरुण धवन और विक्रांत मैसी ने भी टीम इंडिया की तारीफ में पोस्ट किया. वरुण ने जेमिमा को अपना “हीरो” बताया, जबकि विक्रांत ने उनकी बैटिंग को “क्रिकेट के इतिहास का सबसे खूबसूरत पल” बताया.
वहीं रितेश देशमुख ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा दोनों को बधाई दी, जिन्होंने टीम को जीत की राह दिखाई.

स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड भी स्टेडियम में दिखे
मशहूर म्यूज़िक डायरेक्टर पलाश मुच्छल, जो स्मृति मंधाना के बॉयफ्रेंड हैं, वो भी इस रोमांचक मुकाबले को स्टेडियम में देख रहे थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के लिए पोस्ट शेयर किया और अपनी खुशी जताई.
टीम इंडिया अब रविवार, 2 नवंबर को मुंबई में होने वाले वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी. यह मुकाबला न सिर्फ महिला क्रिकेट बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक होगा क्योंकि इस बार दुनिया को मिलने वाली है एक नई वुमन वर्ल्ड कप विजेता टीम!
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

