देश

2 करोड़, 17 बच्चे और एनकाउंटर… पवई कांड में सफेदपोशों का खेल? अब हाईकोर्ट में रिट पिटीशन

Powai Encounter Case: मुंबई के आर ए स्टूडियो में 17 बच्चों को को बंधक बनाने वाले रोहित आर्य की पुलिस के एनकाउंटर में मौत हो गई. वह मूल रूप से पुणे का रहने वाला था. पुलिस की जांच में पता चला कि रोहित का शिक्षा विभाग पर पैसे बकाया थे, जो उसे अबतक नहीं मिले थे. जिसकी वजह से उसने ये खौफनाक कदम उठाया. अब इस मामले में मुंबई हाईकोर्ट के अधिवक्ता नितिन सातपुते ने कहा है कि वो इस एनकाउंटर के खिलाफ रिट पिटीशन फाइल करेंगे.

अधिवक्ता नितिन सातपुते का आरोप है कि इस मामले में कमर के नीचे गोली मारी जा सकती थी, लेकिन उसका सीधे एनकाउंटर कर दिया गया. इससे पता चलता है कि जरूर कोई बड़ी बात छिपाई जा रही है.

फेक है एनकाउंटर

उन्होंने दावा किया कि यह एनकाउंटर फेक है. जिसे वरिष्ठ लोगों के हाई प्रेशर की वजह से किया गया. मृतक रोहित का 2 करोड़ रुपये सरकार पर बकाया था. इस घटना के लिए रोहित नहीं राज्य सरकार जिम्मेदार है.

मुंबई किडनैपिंग मामले की जांच में पता चला है कि मृतक अपने बकाया पैसे के लिए कई बार तत्कालीन शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर भी पैसे नहीं दिये गए.

रोहित ने नहीं पहुंचाया किसी बच्चे को नुकसान

अधिवक्ता नितिन सातपुते ने कहा कि रोहित अपने आप को मारना चाहता था, लेकिन बाद में उसने किडनैपिंग का प्लान बनाया. लेकिन किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचाया.

फिल्म ए थर्सडे से की इस घटना की तुलना

उन्होंने इस एनकाउंटर की तुलना फिल्म ए थर्सडे से की. उन्होंने कहा कि अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म ए थर्सडे की तरह थर्सडे यानी गुरुवार के दिन इस घटना को अंजाम दिया गया. तरीका भी एकदम फिल्मी था, जिसमें बच्चों को बंधक बनाया गया था.

रोहित भी बच्चों को बंधक बनाकर कुछ लोगों से बात करना चाहता था. ताकि वह अपने बकाये का भुगतान करा सके, लेकिन पुलिस ने उसका खेल खत्म कर दिया. पुलिस को यहां हीरो बनाया जा रहा है. इसलिए इस मामले के तह तक जाने के लिए रिट पिटीशन फाइल करने का फैसला किया है.

पवई कांड को लेकर क्या बोले देवेन्द्र फडणवीस

पवई कांड को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस का भी बयान आया. उन्होंने कहा कि पवई में एक आदमी ने दूसरे काम से बच्चों को बुलाकर उन्हें बंधक बनाया था. उसको पुलिस ने एक ऑपरेशन में पकड़ने की कोशिश की, जिसमें आरोपी की मौत हो गयी, बच्चों को बचाया गया, आगे का इन्वेस्टीगेशन शुरु हैं. आगे तफ्तीश में इसकी जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें- बिहार के चितौड़गढ़ का सियासी जंग! राजपूत दबदबे वाली औरंगाबाद सीट पर कांटे की टक्कर, क्या इस बार कांग्रेस का किला भेद पाएगी बीजेपी?

आरए स्टूडियो का भी आया बयान

वहीं इस मामले को लेकर RA स्टूडियो का भी बयान आया है. स्टूडियो के द्वारा कहा गया है कि, हमारे स्टूडियो में हाल ही में एक अप्रत्याशित और परेशान करने वाली घटना हुई, जो एक थर्ड पार्टी (किसी बाहरी बुकिंग) के दौरान घटी. हमें इस बात की गहरी राहत है कि सभी लोग, खासकर बच्चे और उनके माता-पिता, सुरक्षित रहे. इसके लिए मुंबई पुलिस की त्वरित कार्रवाई का धन्यवाद. हमारी टीम ने पूरी तरह से अधिकारियों के साथ सहयोग किया है और अब हमने अपनी साइट पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है. हम सभी कलाकारों को एक सुरक्षित, पेशेवर और रचनात्मक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

बता दें कि, मृतक आरोपी रोहित आर्य ने पवई के RA स्टूडियो में ऑडिशन के बहाने 17 बच्चों को बुलाया और कुल 19 लोगों को बंधक बना लिया. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मार गिराया और बच्चों को बचा लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

5 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

35 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

38 minutes ago

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

54 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

55 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago