मनोरंजन

Ye Gotedar Lahanga: गर्दा उड़ा रहा ये भोजपुरी गाना, शिल्पी के ‘गोटेदार लहंगे’ ने नीलकमल को किया घायल, 1 करोड़ लोगों ने देखा

Yeh Gotedar Lehenga: लोकगायक नीलकमल सिंह और शिल्पी राघवानी का नया गाना ‘ये गोटेदार लहंगा’ (Bhojpuri Song Yeh Gotedar Lehenga) रिलीज होते ही धमाल मचा रहा है. 12 अक्टूबर को सारेगामा भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस गाने पर 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और अभी भी इसके व्यूज बढ़ते ही जा रहे हैं.

फैंस को खूब पसंद आ रहा है ‘ये गोटेदार लहंगा’

‘ये गोटेदार लहंगा’ के वीडियो को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की ओर से रिलीज किया गया है. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी (Shilpi Raghwani) जबरदस्त तरीके से परफॉर्म कर रही हैं. इसमें उनके साथ एक्टर और सिंगर नीलकमल सिंह ने अपनी वही चुलबुली एक्टिंग को दिखाया है.

 

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant Birthday: कभी राहुल गांधी को शादी का ऑफर तो कभी मीका के Kiss … कई बार सुर्खियों में रही हैं कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत

ये गोटेदार लहंगा’ को दर्शकों ने किया पसंद

इसे काफी पसंद किया जा रहा है. नीलकमल सिंह और एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी के गाने ये गोटेदार लहंगा’ में देखा जा सकता है कि शिल्पी लहंगे में नजर आ रहीं हैं और उनकी लचकती कमर हर किसी को दीवाना बना रही है. इनका वीडियो वायरल हो रहा है. नीलकमल और शिल्पी (Neelkamal Singh-Shilpi Raghwani Song) की कैमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और इनके वीडियो को भी 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. भोजपुरी के फैंस इस गाने पर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं, नीलकमल के साथ शिल्पी के डांस को भी बेहद पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav: इस बात की चिंता नहीं कि 25-30 लोग मुझे बर्बाद करना चाहते हैं- खेसारी लाल यादव ने किस पर लगाए आरोप?

80 के दशक के इस गाने को लोगों ने किया बेहद पसंद

नीलकमल सिंह का गाना (Neelkamal Singh Songs) ‘ये गोटेदार लहंगा’ को पहली बार मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने गाया गया था. दोनों की आवाज में ये गाना काफी हिट रहा था. 80 के दशक के इस गाने को लोग आज भी खूब सुनना पसंद करते हैं. ये फिल्म ‘धरम कांटा’ में फिल्माया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

40 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago