1 दिसंबर से नहीं मिलेगी यस बैंक की यह सर्विस
यदि आप भी यस बैंक (Yes Bank) के ग्राहक हैं तो आपके लिए हम एक अहम जानकारी लेकर आए है. दरअसल यस बैंक की ओर से ग्राहकों के लिए एक मैसेज जारी किया गया है. इस मैसेज SMS बैलेंस अलर्ट सुविधा को लेकर जानकारी दी गई है. इस मैसेज के जरिए बैंक ने बताया कि वह SMS के माध्यम से दी जाने वाली बैलेंस अलर्ट सर्विस को बंद करने वाली है. अगर अब तक आपको किसी पैकेज के तहत बैलेंस अलर्ट की SMS सर्विस दी जा रही है तो वह भी 1 दिसंबर को बंद कर दी जाएगी. लेकिन अगर आपके सब्सिक्रिशन का समय अभी बचा है तो तब तक के लिए आपको यह SMS सर्विस दी जाएगी.
वहीं यस बैंक ने अपने ग्राहकों जानकारी देते हुए कहा कि बैंक की ऑनलाइन सुविधाओं जैसे यस मोबाइल, यस ऑनलाइन, यस रोबोट आदि का इस्तेमाल कर आप अपना अकाउंट बैलेंस असानी से जान सकते हैं. आप अपनी सुविधा के अनुसार SMS सर्विस भी कस्टमाइज कर सकते हैं. इसके साथ ही आप SMS सर्विस के लिए रजिस्टर और बदलाव भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- KYC Update : PNB कस्टमर्स इस तारीख तक निपटा लें यें जरूरी काम, वरना बंद हो जाएगा आपका अकाउंट
आसान स्टेप्स का इस्तेमाल कर आप खुद को इस सर्विस के लिए रिजिस्टर कर सकते हैं और इस सुविधा का लाभ भी ले सकते हैं. सबसे पहले आप यानी यस बैंक ग्राहक अपने आईडी और पासवर्ड के साथ ऑनलाइन लॉग इन करिए. इसके बाद पेज के कोने पर Menu ऑपशन पर क्लिक करें. फिर, Profile Manage पर जाकर Alert पर क्लिक कर लें. उस खाते का भी चुनाव करें जिसे मोडिफाई, रजिस्टर या डी- रजिस्टर करना चाहते हैं. फिर आप अलर्ट के टाइप का चुनाव करें. एक बार अलर्ट चुनने के बाद इसे सेव कर दें. इन आसान स्टेप्स के जरिए आप इस सर्विस फायदा ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें- PPF: पीपीएफ होल्डर की मृत्यु हो जाए तो क्या होगा? जानिए कैसे मिलेगा पैसा
बता दें कि येस बैंक की स्थापना 2004 में राणा कपूर और अशोक कपूर ने की थी. यह मुख्य रूप से कॉरपोरेट बैंकके साथ ही खुदरा बैंकिंग के साथ और सहायक प्रबंधन के रूप में Asset Management के रूप में काम करता है. हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी प्रशांत कुमार को इसका नया सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है.
–भारत एक्सप्रेस
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…