फैक्ट चेक

Aadhaar Update Fact Check: आधार कार्ड अपडेट को लेकर फैली अफवाह, जानिए क्या सच में ऑनलाइन बदले जा सकते हैं नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर?

Aadhaar Update Fact Check: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि 1 नवंबर 2025 से आधार कार्डधारक अब अपने नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर को myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन बदल सकते हैं. लेकिन अगर आप भी इस खबर पर यकीन कर रहे हैं, तो जरा रुकिए क्योंकि UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी कुछ और ही कहती है.

सिर्फ पता बदल सकते हैं ऑनलाइन

UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, फिलहाल आधार कार्ड में सिर्फ पते (Address) को ही ऑनलाइन अपडेट करने की सुविधा दी गई है. बाकी सभी डिटेल्स, जैसे नाम, जन्मतिथि/उम्र, लिंग, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, रिश्ते की स्थिति और जानकारी साझा करने की सहमति (Information Sharing Consent) में बदलाव करवाने के लिए आपको निकटतम आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना ही होगा.

क्या-क्या बदला जा सकता है ऑनलाइन?

myAadhaar पोर्टल पर आपको कुछ सीमित सेवाएं मिलती हैं. वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, आप इन कामों को ऑनलाइन कर सकते हैं-

  1. पता (Address) अपडेट करना
  2. आधार डाउनलोड करना
  3. PVC आधार कार्ड मंगवाना
  4. दस्तावेज दोबारा अपलोड करना
  5. बैंक खाते से आधार लिंक स्थिति चेक करना
  6. बायोमेट्रिक्स लॉक/अनलॉक करना
  7. वर्चुअल आईडी (VID) जनरेट करना
  8. परिवार के किसी सदस्य के निधन की सूचना देना
  9. ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए eKYC डॉक्युमेंट देखना
  10. “हेड ऑफ फैमिली” एड्रेस शेयरिंग रिक्वेस्ट मैनेज करना

यानि कि नाम या मोबाइल नंबर बदलने की ऑनलाइन सुविधा अभी भी उपलब्ध नहीं है.

ये भी पढ़ें- ‘आधार कार्ड में मिलेगी फ्री बाइक’; क्या है पीएम मोदी के वायरल वीडियो का सच?

इन बदलावों के लिए जाना होगा सेंटर

अगर आप अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या फोटो अपडेट करना चाहते हैं, तो आपको आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ेगा. वहां ऑपरेटर आपके डॉक्युमेंट्स की जांच करेगा, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा करेगा और एक छोटी सी फीस ली जाएगी.

UIDAI ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान वेबसाइट या फर्जी लिंक पर भरोसा न करें. आधार से जुड़ी कोई भी सेवा लेने के लिए हमेशा uidai.gov.in या myaadhaar.uidai.gov.in पर ही जाएं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में रोके गए दर्शन! जानिए भक्तों के लिए क्या-क्या बदला?

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

9 minutes ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

25 minutes ago

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

40 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

42 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

1 hour ago