फैक्ट चेक

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियोज का तात लगा हुआ है. इसी बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके से जुड़ा एक मामला सामने आया है. इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा किया जा रहा है कि अभिजीत दीपके ने नई दिल्ली जिले के कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने एक साल तक ‘शांति बनाए रखने’ और प्रदर्शन न करने का बॉन्ड साइन किया है.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

दरअसल, यह विवाद तब बढ़ा जब अभिजीत दीपके ने खुद ट्वीट कर स्पष्ट किया था कि उन्होंने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है जिसमें विरोध प्रदर्शन न करने का वादा किया गया हो. इसके जवाब में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तथाकथित ‘शांति बॉन्ड’ की तस्वीर शेयर करनी शुरू कर दी, जिससे आम लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई.

जांच में सच आया सामने

जब इस वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए रिवर्स इमेज और कीवर्ड सर्च किया गया, तो किसी भी विश्वसनीय मीडिया संस्थान में इससे जुड़ी कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली. तस्वीर का बारीक विश्लेषण करने पर इसमें एक बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आई. दस्तावेज पर लगे कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आधिकारिक सील (मुहर) पर ‘सत्यमेव जयते’ की जगह गलत स्पेलिंग ‘Saspameva Jayate’ लिखा हुआ था, जो आमतौर पर एआई इमेज जनरेटर टूल्स की गलती होती है.

तकनीकी पुष्टि के लिए जब इस वायरल फोटो को AI  डिटेक्टर टूल ‘Sightengine’ पर जांचा गया, तो उसने इसके एआई-जनरेटेड होने की प्रबल संभावना जताई. इसके बाद ‘SynthID Detector’ से जांच करने पर पता चला कि इस कंटेंट को OpenAI टूल्स का इस्तेमाल करके तैयार या एडिट किया गया है, क्योंकि इसमें सिंथआईडी वॉटरमार्क पाया गया.

इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहा दावा और तस्वीर पूर तरह से एआई द्वारा बनाया गया है, जिसे भ्रामक रूप से फैलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

5 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

13 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

28 minutes ago

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

54 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

2 hours ago