Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में एक शख्स दिख रहा है जिसकी पूरी बॉडी पर बम बंधे हुए हैं. दावा किया जा रहा है कि एनआईए ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से कई इलाकों से 16 लोगों को पकड़ा है.
‘Rani Arora’ नाम के फेसबुक अकाउंट से 14 मई को एक पोस्ट डाला गया. इसमें लिखा था कि एनआईए ने सीलमपुर (दिल्ली) और अमरोहा (यूपी) में छापेमारी कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया. पोस्ट में यह भी कहा गया कि छापे में रॉकेट लांचर, 25 किलो विस्फोटक, सैकड़ों फोन और सिम कार्ड, अलार्म घड़ियां, लोहे की पाइप और नकदी मिली.
ये भी पढ़ें: Fact Check: कहीं आपको भी तो नहीं आया ‘इंडिया पोस्ट’ जुड़ा ये वायरल SMS, जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई?
वायरल तस्वीर की जांच की गई. जब फोटो को गूगल लेंस से खोजा गया तो पता चला कि यह तस्वीर साल 2010 की है. यह फोटो अफगानिस्तान में पकड़े गए एक आत्मघाती हमलावर की है. यानी इस तस्वीर का भारत से कोई संबंध नहीं है.
यह साफ है कि सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा दावा पूरी तरह फर्जी है. दिल्ली या यूपी पुलिस ने ऐसी कोई गिरफ्तारी नहीं की. फोटो और खबर का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने के लिए किया गया.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…
Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…
Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…
Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…
ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…