दुनिया

भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे पीटर नवारो, ‘X’ ने कर दिया फैक्ट चेक, मस्क पर ही भड़क उठे ट्रंप के दुलारे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दुलारे और व्हाइट हाउस ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो के झूठ का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने पर्दाफाश कर दिया. जिसके बाद पीटर नवारो एलॉन मस्क पर भड़क उठे. उन्होंने मस्क पर प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप लगाते हुए घटिया तक करार दिया.

ये मामला तब शुरू हुआ जब पीटर नवारो ने भारत को लेकर एक भ्रामक पोस्ट किया. उनके पोस्ट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने फैक्ट-चेक जोड़ दिया.

भारत के खिलाफ जहर उगल रहे थे नवारो

ट्रंप के दुलारे ट्रेड एडवाइजर नवारो ने अपने पोस्ट में भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि, भारत अमेरिका पर सबसे ज्यादा टैरिफ लगाता है जिससे अमेरिका में नौकरियां खत्म हो रही है. भारत रूस से इसलिए तेल खरीद रहा है ताकि मुनाफा कमाया जा सके. भारत के इसी पैसे से रूसी युद्ध मशीन चल रही है. जिसमें यूक्रेनी और रूसी मर रहे हैं. भारत के इस टैरिफ की वजह से अमेरिकी करदाताओं को ज्यादा भुगतान करना पड़ रहा है. भारत इस सच को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है.

एक्स ने कर दिया फैक्ट चेक

इसके कुछ ही घंटे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने उनके पोस्ट के नीचे एक कम्युनिटी पोस्ट एड कर दिया. जिसमें बताया गया कि भारत रूस से एनर्जी सिक्योरिटी की वजह से तेल खरीद रहा है न की मुनाफे के लिए. नोट में ये भी लिखा गया कि ऐसा करना किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं है.

साथ ही पोस्ट में अमेरिका की दोहरे मापदंड को लेकर भी खुलासा किया गया है. एक्स ने अपने कम्युनिटी पोस्ट में लिखा कि अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम और अन्य मिनरल्स खरीद रहा है. जो उसकी हिपोक्रिटिकल यानी दोहरे मापदंडों को उजागर करता है.

एलन मस्क पर भी बोल दिया हमला

एक्स के द्वारा पोस्ट का फैक्ट चेक किये जाने पर पीटर नवारो भड़क गए. उन्होंने भारत और एलॉन मस्क पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, वाह! एलॉन मस्क अब प्रोपेगैंडा फैला रहे हैं. उसका सबसे बड़ा उदाहरण नीचे दिया गया घटिया नोट है. एकदम घटिया. भारत रूस से तेल खरीदता है और उसे बेचकर मुनाफा कमाता है. उसने रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले रूस से कोई तेल नहीं खरीदा था. भारत सरकार की स्पिन मशीन बहुत तेजी से चल रही है. यूक्रेनियों की हत्या बंद करो. अमेरिकियों की नौकरी छीनना बंद करो.

ये भी पढ़ें- नफरत की आग पर सियासत का केरोसीन! हजरतबल दरगाह विवाद पर इल्तिजा मुफ्ती ने कहा- धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई गई ठेस

एक्स ने किया कम्युनिटी पोस्ट

उनके इस पोस्ट को भी X ने फैक्ट चेक किया और बोला कि भारत का एनर्जी ट्रेड उसका स्वतंत्र मामला है. यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन नहीं करता है.

बता दें कि, ट्रंप के द्वारा भारत पर 50% टैरिफ लगाये जाने के बाद से पीटर नवारो लगातार भारत पर हमलावर हैं. उन्होंने ट्रंप के काम को जस्टिफाई करते हुए भारत पर रूसी तेल खरीदने और उसे बेचकर मुनाफाखोरी का आरोप लगातार लगाते रहे हैं. उन्होंने पहले भी “महाराजा ऑफ टैरिफ” और “लॉन्ड्रोमैट ऑफ क्रेमलिन” कहकर भारत पर हमला बोला था. उन्होंने कुछ दिनों पहले रूस-यूक्रेन युद्ध को “मोदी का युद्ध” कहकर भारत की आलोचना की थी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

39 minutes ago

कोलकाता पंडाल हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख: मृतकों के परिजनों के लिए ₹2 लाख का ऐलान, अस्पताल जाएंगे अमित शाह

कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…

48 minutes ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

58 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

1 hour ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

1 hour ago